
दैनिक राम मंडावी
अध्यक्ष किसान संघर्ष समिति राजापड़ाव क्षेत्र
पूरन मेश्राम/मैनपुर। कोऑपरेटिव बैंक मैनपुर में पदस्थ पर्यवेक्षक त्रिलोक सेन के खिलाफ गोना के शिविर में ग्रामीणों के द्वारा शिकायत किए जाने के कारण मंच से ही कलेक्टर गरियाबंद ने वैधानिक जाँच पड़ताल कर मैनपुर से अन्यत्र स्थानांतरण करने का आश्वासन दिया गया।
तब कहीं ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।ज्ञात हो कि त्रिलोक सेन पर्यवेक्षक जिनके जिम्मेदारी में शोभा,बम्हनीझोला और मैनपुर समिति है। इस संबंध में दैनिक राम मंडावी किसान संघर्ष समिति राजापडा़व क्षेत्र ने कहा कि त्रिलोक सेन पर्यवेक्षक द्वारा सोसायटी में किसानों से अवैध वसूली एवं प्रताड़ित किये जाने के शिकायत मुझे बार-बार मिल रहा था। जिसके कारण गोना के समाधान शिविर में कलेक्टर के समक्ष मैंने अपनी बात रखा जिसके फल स्वरुप यहां से उन्हें हटा दिए जाने का आश्वासन कलेक्टर के द्वारा दिया गया है।