कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में शुक्रवार सुबह मनरेगा काम के दौरान बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesकांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में शुक्रवार सुबह मनरेगा काम के दौरान बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में गांव के उप सरपंच भी शामिल हैं। इस घटना में 5 ग्रामीण घायल हुए हैं, जिनका इलाज अंतागढ़ स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

यह घटना अंतागढ़ ब्लॉक के कलगांव में सुबह करीब 6 बजे हुई, जब 50 से अधिक ग्रामीण मनरेगा के तहत तालाब निर्माण कार्य में जुटे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।

बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे

बारिश से बचने के लिए ग्रामीण पास के एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में कई ग्रामीण आ गए। हादसे में गांव के उप सरपंच धनराज पटेल सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।