छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में दावेदारों का इंटरव्यू होना

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में दावेदारों का इंटरव्यू होना है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से 35 से ज्यादा दावेदार दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पहुंच चुके हैं।

इंटरव्यू के बाद प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की सूची फाइनल होगी और उसके बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव के बीच नाराजगी को लेकर देवेंद्र ने कहा कि यह केवल राजनीतिक गलियारों की चर्चा है।

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस के अंदर कई तरह की राजनीतिक चर्चाएं चल रही हैं। फिलहाल जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थक माने जा रहे विनयशील का नाम आगे बताया जा रहा है।संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व के लिए उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। वहीं विधायक देवेंद्र यादव की ओर से बलौदाबाजार के शैलेंद्र बंजारे के नाम सामने आ रहा है।

विनयशील ने मुख्यमंत्री के कुनकुरी क्षेत्र में जीता था चुनाव

विनयशील का नाम इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में नगर पंचायत चुनाव में जीत हासिल की थी। इसे संगठन में उनकी राजनीतिक पकड़ और कामकाज से जोड़कर देखा जा रहा है।

कांग्रेस के कई नेता मान रहे हैं कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने के सवाल पर उन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है। विनयशील वरिष्ठ नेताओं की पसंद भी हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी काफी करीबी माने जाते हैं।