छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने बताया है कि कल यानी 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के राज्य के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। इसके चलते कुछ इलाकों में हीट वेव जैसी स्थिति बनने की भी आशंका जताई गई है।