छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा क्षेत्र से हुई मानसून की एंट्री ने आधे से ज्यादा हिस्से को कवर कर लिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा क्षेत्र से हुई मानसून की एंट्री ने आधे से ज्यादा हिस्से को कवर कर लिया है। हालांकि मानसून लगभग 7 दिन देरी से छत्तीसगढ़ पहुंचा है। इसके चलते राज्य में कोटे से 69 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। 1 जून से अब तक राज्य में 108.2 मिमी (4.2 इंच) बारिश होनी चाहिए थी।

लेकिन केवल 33.2 मिमी (1.3 इंच) वर्षा दर्ज हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक पूरे प्रदेश में गरज-चमक हो सकती है और बिजली गिर सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 23 जून तक मानसून की उत्तरी सीमा रायपुर तक पहुंच चुकी है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदला हुआ है और अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।