छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार सुबह सांड ने 55 साल का शख्स को सिंग से उठाकर पटक दिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार सुबह सांड ने 55 साल का शख्स को सिंग से उठाकर पटक दिया। व्यक्ति बेसुध होकर पड़ा रहा। इसके बाद सांड उसे घूरता रहा। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि पिछले 4-5 दिनों में सांड के हमले में 6 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। स्थानीय पार्षद ने नगर निगम से सांड को पशु आश्रय गृह भेजने की मांग की है। घटना पुरानी बस्ती के वार्ड क्रमांक 5 की है।

बाजार जाते समय किया हमला

जानकारी के मुताबिक घायल शख्स का नाम छोटे लाल श्रीवास है, जो कि सुबह बाजार की ओर जा रहा था। इस दौरान चौक के पास सांड ने उस पर हमला दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोग उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां छोटे लाल का इलाज जारी है।

राहगीरों और दोपहिया सवारों पर कर रहा हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड पिछले कई दिनों से बस्ती के आसपास घूम रहा है और राहगीरों, दोपहिया वाहन सवारों पर हमला कर रहा है। छोटे लाल के अलावा सांड ने 5-6 अन्य लोगों को भी घायल किया है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

रहवासियों का कहना है कि हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग घर से निकलने से डर रहे हैं।

गौ सेवा केंद्र भेजने की मांग

वार्ड पार्षद तामेश अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से सांड को पकड़कर गौ सेवा केंद्र या पशु आश्रय गृह भेजने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो और भी लोग इस सांड के हमले का शिकार हो सकते हैं।