मुहर्रम-हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले यौमे आशूरा के अवसर पर शुक्रवार (26 जून) शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से ताजिया और मातमी जुलूस निकाले गए

Chhattisgarh Crimesमुहर्रम-हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले यौमे आशूरा के अवसर पर शुक्रवार (26 जून) शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से ताजिया और मातमी जुलूस निकाले गए। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इसी के मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जुलूस दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ, जो रात 10 बजे चौबे कॉलोनी स्थित करबला तालाब में खत्म होगा। राजातालाब, मोमिनपारा, अमीनपारा, छोटापारा, बैजनाथपारा, नेहरू नगर और संजय नगर टिकरापारा सहित कई क्षेत्रों से ताजिया सवारी निकाली जाएगी।