राजापड़ाव में अधिकारों की अनदेखी के खिलाफ हुंँकार 2 जुलाई को कोकड़ी में मूलनिवासियों की अति आवश्यक बैठक

जय अंबेडकरवादी युवा संगठन एवं किसान संघर्ष समिति का आह्वान: जल, जंगल,जमीन हमारे अधिकार हैं।
पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापड़ाव क्षेत्र में शासन-प्रशासन द्वारा मूल निवासियों के संवैधानिक अधिकारों की लगातार अनदेखी एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव के विरोध में 2 जुलाई 2026, दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे ग्राम कोकड़ी में अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है।

Chhattisgarh Crimes
जय अंबेडकरवादी युवा संगठन एवं किसान संघर्ष समिति, राजापड़ाव क्षेत्र द्वारा बुलाई गई इस बैठक में क्षेत्र के तमाम गांँव एवं पारा टोला के मूल निवासियों को आमंत्रित किया गया है।

Chhattisgarh Crimes

संगठन का आरोप है कि राजापड़ाव क्षेत्र में बिजली, शिक्षा,स्वास्थ्य,पानी,सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है और ग्रामीणों को लगातार परेशान किया जा रहा है।
Chhattisgarh Crimes

बैठक के मुख्य उद्देश्य
1,मूलनिवासियों को संवैधानिक अधिकार दिलाना।
2, क्षेत्र में हो रहे अन्याय एवं परेशानियों का संगठित विरोध करना 3,पानी,स्कूल,शिक्षा, बिजली,स्वास्थ्य,खाद बीज के लिए किसानो को हो रही परेशानी जैसी मूलभूत समस्याओं पर सामूहिक चर्चा
4,आगे की रणनीति तय कर एकजुट होकर संघर्ष को मजबूत करना।
5,संगठन ने कहा है कि आपकी उपस्थिति ही हमारी एकता,हमारी ताकत और हमारे अधिकारों की सबसे बड़ी आवाज है। जल, जंगल,जमीन हमारे अधिकार हैं। एकता में शक्ति है,संगठन में विजय है। बैठक में क्षेत्र भर के सामाजिक मुखिया,वरिष्ठ जन प्रतिनिधि जिला पंचायत,जनपद,आठो ग्राम पंचायत के सरपंच,उपसरपंच,पंच, झाँकर,पटेल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।