छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पड़ोसी युवती ने प्रोफेसर का कॉलर पकड़कर उसे दो थप्पड़ जड़ दिए। युवती का आरोप है कि शासकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर रेमन भार्गव ने उस पर सेक्स करने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर उसने अश्लील मैसेज भेजे और कॉल करके परेशान करने लगा।
मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। बुधवार को युवती अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के कॉलोनी पहुंची थी, जहां उसने हंगामा किया और थप्पड़ जड़े। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती ने थाने में भी लिखित शिकायत दी थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर रेमन भार्गव लैलूंगा के शासकीय महाविद्यालय कुंजारा में पदस्थ है। युवती उसके पड़ोस में ही रहती है। युवती ने थाने में लिखित शिकायत दी जिसके मुताबिक,
प्रोफेसर ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए अश्लील मैसेज भेजे। पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा था और सेक्स करने का दबाव डाल रहा था।
कॉलेनी पहुंचकर की पिटाई, वीडियो वायरल
नाराज युवती 1 जुलाई को को अपने होने वाले पति के साथ कॉलोनी पहुंची। वहां दोनों के बीच पहले तो विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिए। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रोफेसर की पत्नी ने मांगी माफी
वायरल वीडियो में युवती ने कहा, तुम्हारे घर को मैं पूरी तरह नोंचकर रख दूंगी। मैं शादी करने वाली हूं और तुम मुझे लूटोगे। इस दौरान प्रोफेसर की पत्नी माफी मांगती भी नजर आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।