मानसून की झमाझम बारिश के साथ रायपुर के आसपास के जंगल, पहाड़ और घाटियां फिर से हरी-भरी हो गई हैं। इसी मौसम में कई ऐसे वॉटरफॉल भी पूरे शबाब पर नजर आते हैं, जो सालभर सामान्य रहते हैं।
अगर आप वीकेंड पर शहर की भीड़-भाड़ और भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो रायपुर से 70 से 150 किलोमीटर के दायरे में मौजूद ये वॉटरफॉल आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं।
मानसून में सिद्धखोल, देवधारा, कुलाप, कारी-पगार और शेषपगार वॉटरफॉल अपनी पूरी खूबसूरती में नजर आते हैं। घने जंगल, ऊंची चट्टानों से गिरती पानी की धार, हरियाली और ट्रैकिंग का रोमांच इन्हें नेचर लवर्स के लिए बेहतरीन वीकेंड डेस्टिनेशन बनाता है