छत्तीसगढ़ में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसून फिर एक्टिव हो गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसून फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट भी है।

हालांकि, अब तक प्रदेश में सामान्य से 17% कम बारिश हुई है। तापमान की बात करें तो रायपुर 32 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक आज (9 जुलाई) बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।