कोरिया जिले में इंटर कास्ट करने वाली युवती के साथ समाज के दो प्रमुखों ने गैंगरेप किया

Chhattisgarh Crimesकोरिया जिले में इंटर कास्ट करने वाली युवती के साथ समाज के दो प्रमुखों ने गैंगरेप किया। युवती को परिजनों के साथ समाज के प्रमुखों ने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचकर उससे ससुराल से अगवा कर लिया। पीड़िता चार माह की प्रेग्नेंट है। युवती ने आरोप लगाया कि उसे जबरन अबॉर्शन की दवा खिला दी।

मामले में बैकुंठपुर पुलिस ने शिकायत पर पीड़िता को बरामद किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, खड़गवां थाना क्षेत्र की गोंड़ समाज की युवती ने कुछ माह पूर्व दूसरे समाज के युवक के साथ लव मैरिज की थी। 20 दिनों पूर्व वह अपने ससुराल में थी। सुबह युवती के माता-पिता व गोंड़ समाज के लोग युवती के ससुराल पहुंचे। युवती का पति काम पर गया था। युवती के परिजनों ने जबरन युवती को ससुराल पक्ष के विरोध के बाद भी अपने साथ ले गए।

समाज के प्रमुखों ने किया गैंगरेप

युवती को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने के बाद परिजनों ने उसे समाज के दो प्रमुखों रमेश टेकाम और दरोगा सिंह को सौंप दिया। आरोप है कि युवती को रमेश टेकाम अपने घर सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर ले गया और उसके साथ रेप किया। उसके जीजा दरोगा सिंह ने भी युवती के साथ रेप किया। जब उन्हें पता चला कि युवती पांच माह की प्रेग्नेंट हैै तो 5 जुलाई को उन्होंने युवती को मेडिकल स्टोर में अबॉर्शन की दवा खरीदने के लिए भेजा।

युवती मेडिकल स्टोर के लिए गई और उसने अपने पति को घटना की जानकारी फोन पर दी। युवती का पति बैकुंठपुर थाने पहुंचा और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में पति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज किया।

पुलिस के सहयोग से युवती को रमेश टेकाम के घर से बरामद कर लिया गया। युवती ने पति को घटना की जानकारी दी और पति के साथ बैकुंठपुर कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में युवती ने बताया है कि रमेश टेकाम और दरोगा सिंह ने उसके साथ कई बार रेप किया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 3(5), 62, 64(2)(h), 64(2)(m), 70(1), 91 BNS के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी थी। दोनों आरोपियों को 14 दिन बाद चांदनी बिहारपुर, सूरजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोरिया एसपी हरीश राठौर ने बताया कि मामले में 5 व 10 जुलाई को दो एफआईआर दर्ज की गई है। 10 जुलाई को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ रमेश टेकाम व दरोगा सिंह ने रेप किया था और अबॉर्शन की दवा खिलाई थी। मामले में बैकुंठपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

परिजनों ने पहले दी थी सहमति युवती के पति ने बताया कि परिजनों ने पहले शादी के लिए सहमति दी थी। युवती उसके साथ चली गई थी तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों जब थाने पहुंचे और परिजनों को बुलाया गया तो परिजनों ने शिकायत वापस कर ली। परिजनों ने शादी को सहमति दे दी थी। बाद में समाज के दबाव में वे इस शादी के खिलाफ हो गए।