छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है। आज भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

रायपुर में देर रात से तेज बारिश जारी है। लगातार बारिश के चलते शहर के सुंदर नगर इलाके में महादेवघाट रोड पर जलभराव हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से 9% कम बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में भी ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।