छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 25 साल के गैरेज मैकेनिक की गोंदली जलाशय के डुबान क्षेत्र में डूबने से मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 25 साल के गैरेज मैकेनिक की गोंदली जलाशय के डुबान क्षेत्र में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव पानी में मिला। मृतक की पहचान भैंसबोड़ निवासी मोनू देवांगन के रूप में हुई है। वह रामनिवास देवांगन का बेटा था।

जानकारी के अनुसार, मोनू मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे गोंदली जलाशय के डुबान क्षेत्र में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने पानी में उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मौके से पावर एक्सल गाड़ी बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की पावर एक्सल गाड़ी भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत डूबने से होना सामने आया है। हालांकि, मौत की परिस्थितियां और वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

परिजनों ने बताई मिर्गी की शिकायत

बालोद SDOP विनय कुमार साहू ने बताया कि परिजनों के अनुसार मोनू को मिर्गी की शिकायत थी। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।