छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति ने पत्नी की डंडे, हाथ-मुक्का और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति ने पत्नी की डंडे, हाथ-मुक्का और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। उसके गांव लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।

4 जून 2026 को ग्राम गुड़ाआमा इंचपारा पेलमा निवासी ननकी बाई पहाड़ी कोरवा (30) की मौत की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतिका के पिता जीतन राम पहाड़ी कोरवा समेत प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य गवाहों के बयान लिए गए।

जांच में गवाहों ने बताया कि 3 जून को ननकी बाई का पति कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा (29) उसके साथ मारपीट करते हुए इंचपारा से गुड़ाआमा की ओर ले जा रहा था। गाड़ा घुटरा जंगल-पहाड़ी रास्ते के पास उसने हाथ-मुक्का, डंडे और पत्थर से पत्नी की पिटाई की।

मारपीट में ननकी बाई के सिर, चेहरे, आंख, पीठ, जांघ और कोहनी में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसकी मौत हो गई।