गुरुवार, 17 सितंबर को कई राशियों के लिए करियर और पैसों से जुड़े अच्छे मौके बनेंगे

Chhattisgarh Crimesगुरुवार, 17 सितंबर को कई राशियों के लिए करियर और पैसों से जुड़े अच्छे मौके बनेंगे। मिथुन राशि वालों को इंटरनेशनल या दूसरे शहर से जुड़े प्रोजेक्ट का मौका मिल सकता है और प्रमोशन की बातचीत मजबूत होगी। सिंह राशि वालों को नई नौकरी, प्रोजेक्ट या इनकम का नया सोर्स मिल सकता है।

कन्या राशि के लोगों को फाइनेंस, लॉ, प्रशासन या रिसर्च से जुड़े काम में फायदा होगा। धनु राशि वालों को दूसरे शहर, विदेश या नए मार्केट से जुड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मकर राशि वालों के सामने नया जॉब ऑफर या बिजनेस आइडिया आ सकता है। कुंभ राशि वालों को बेहतर पेमेंट वाला क्लाइंट मिलने के योग हैं। मीन राशि वालों की इनकम बढ़ सकती है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – टू ऑफ वांड्स आज किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके सामने नया विकल्प खुल सकता है। आगे बढ़ने से पहले अपनी योजना को अच्छी तरह जांचेंगे। किसी करीबी व्यक्ति के साथ भविष्य की प्लानिंग पर बात हो सकती है। छोटी यात्रा या आउटिंग का प्लान बन सकता है। कुछ नया करने की हिम्मत आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है।

करियर- नई स्ट्रैटेजी बनाने का समय है। किसी प्रोजेक्ट की अगली स्टेज आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। बिजनेस करने वालों को दूसरे शहर या नए मार्केट से जुड़ा आइडिया मिल सकता है। प्रोफेशनल मीटिंग में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क बनेगा। तुरंत फैसला लेने के बजाय सभी ऑप्शन अच्छी तरह कम्पेयर करें। लव- रिश्ते को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है। पार्टनर के साथ यात्रा, घर या किसी साझा लक्ष्य पर बात होगी। सिंगल लोगों की मुलाकात अलग बैकग्राउंड वाले व्यक्ति से हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में कम्युनिकेशन बेहतर रहेगा। हेल्थ- काम के बीच छोटे ब्रेक लें और थोड़ा चलते रहें। हल्का भोजन करें और नींद पूरी लें। शाम की वॉक मूड बेहतर करेगी। शरीर में लगातार दर्द रहे तो डॉक्टर की सलाह लें। लकी कलर- हल्का गुलाबी, लकी नंबर- 6

Chhattisgarh Crimes

वृष – नाइट ऑफ कप्स आज रोमांटिक और क्रिएटिव मूड रहेगा। किसी व्यक्ति की विनम्र बात आपका ध्यान खींच सकती है। परिवार में छोटे सेलिब्रेशन की तैयारी हो सकती है। घर में अपनापन बढ़ेगा। किसी दोस्त का मैसेज पुरानी खुशी याद दिला सकता है। अपनी पसंद की कोई चीज खरीदने का मन होगा।

करियर- क्रिएटिव फील्ड, डिजाइन, लेखन या कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है। किसी क्लाइंट की जरूरत आपकी काबिलियत सामने लाएगी। इंटरव्यू या मीटिंग में आपकी सहज बातचीत अच्छा प्रभाव डालेगी। ऑफिस में बहुत सख्त रवैया रखने के बजाय समझदारी से बात करें। लव- लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर कोई प्यारा सरप्राइज दे सकता है। सिंगल लोगों को किसी समारोह या ऑनलाइन कनेक्शन से नया आकर्षण मिल सकता है। रिश्ते में खूबसूरत पल बनाने के लिए महंगे प्लान की जरूरत नहीं होगी। हेल्थ- गले या नाक में हल्की परेशानी हो सकती है। गर्म पानी और पर्याप्त आराम फायदेमंद रहेगा। बहुत ठंडे पेय से बचें। लकी कलर- पीच, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – द वर्ल्ड आज किसी लंबे समय से चल रही योजना का नतीजा सामने आ सकता है। दूर जगह से अच्छी खबर मिल सकती है। कोई अधूरा लक्ष्य पूरा करने का उत्साह रहेगा। जिंदगी की दिशा पहले से ज्यादा साफ नजर आएगी। पुराने दबाव कम होंगे और नई शुरुआत के लिए तैयार महसूस करेंगे।

करियर- इंटरनेशनल, रिमोट या कई शहरों से जुड़े किसी प्रोजेक्ट का मौका मिल सकता है। बिजनेस में नए मार्केट तक पहुंच बढ़ाने की योजना सही दिशा में जाएगी। लंबे समय की मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। प्रमोशन या नई पोजीशन से जुड़ी बातचीत मजबूत हो सकती है। लव- पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। विवाह की चर्चा आगे बढ़ने के संकेत हैं। सिंगल लोगों की मुलाकात यात्रा या प्रोफेशनल नेटवर्क के जरिए किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन मजबूत होगा। पुरानी उलझन भी खत्म हो सकती है। हेल्थ- पैरों को पर्याप्त आराम दें। खाने का रूटीन नियमित रखें। ज्यादा देर लगातार बैठने से बचें। मानसिक संतोष आपकी ऊर्जा बढ़ाएगा। लकी कलर- नीला, लकी नंबर- 8

Chhattisgarh Crimes

कर्क – द हर्मिट आज कुछ समय अकेले और शांत रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी पुराने फैसले को नए नजरिए से देखेंगे। खर्चों पर दोबारा विचार कर सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की छोटी-सी सलाह बड़ी समस्या का समाधान दे सकती है। तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय पहले स्थिति को समझना बेहतर रहेगा।

करियर- रिसर्च, पढ़ाई, टेक्निकल या एनालिसिस से जुड़े काम में आपकी परफॉर्मेंस मजबूत रहेगी। ऑफिस में बेकार की चर्चाओं से दूरी रखें। अकेले काम करने पर प्रोडक्टिविटी बढ़ सकती है। नई नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो रिज्यूमे अपडेट करना फायदेमंद रहेगा। लव- रिश्ते में थोड़ा पर्सनल स्पेस चाहिए होगा। इसका मतलब दूरी या अलगाव नहीं है। पार्टनर को भी पर्याप्त स्पेस दें। शांत स्वभाव वाले किसी व्यक्ति से धीरे-धीरे कनेक्शन बन सकता है। कम शब्दों में हुई सच्ची बातचीत रिश्ता गहरा करेगी। हेल्थ- सुबह कुछ समय शांत माहौल में बिताएं। सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करें। आंखों और दिमाग को आराम दें। लकी कलर- सफेद, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

सिंह – ऐस ऑफ पेंटाकल्स आज आर्थिक और निजी जिंदगी में नया मौका मिल सकता है। कोई उपयोगी चीज खरीद सकते हैं। परिवार में भविष्य की सुरक्षा और पैसों को लेकर अच्छी बातचीत होगी। छोटी बचत या निवेश योजना पर विचार कर सकते हैं। आपके हाथ ऐसा मौका आ सकता है, जिसकी असली वैल्यू आगे जाकर समझ आएगी।

करियर- नई नौकरी, प्रोजेक्ट या इनकम का नया सोर्स मिल सकता है। बिजनेस में नया क्लाइंट शुरुआत में छोटा लगेगा, लेकिन आगे अच्छी कमाई दे सकता है। किसी फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़ें। इंटरव्यू में आपकी प्रैक्टिकल सोच अच्छा प्रभाव डालेगी। लव- पार्टनर के साथ भविष्य की फाइनेंशियल प्लानिंग हो सकती है। सिंगल लोगों को काम या प्रोफेशनल माहौल में नया कनेक्शन मिल सकता है। आकर्षण धीरे-धीरे गहरा होगा। रिश्ते को सिर्फ भावनाओं से नहीं, व्यवहार से भी समझें। हेल्थ- सुबह हल्की वॉक फायदेमंद रहेगी। खाने का समय तय रखें और नींद पूरी लें। कोई समस्या लगातार बनी रहे तो डॉक्टर की सलाह लें। लकी कलर- मस्टर्ड पीला, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

कन्या – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स किसी व्यक्ति के व्यवहार को लेकर भ्रम दूर होगा। परिवार में किसी फैसले पर आपको निष्पक्ष राय देनी पड़ सकती है। दस्तावेज या खरीदारी से जुड़े मामले में छोटी-सी बारीकी भी महत्वपूर्ण होगी। बेवजह भावनात्मक दबाव स्वीकार न करें। आपकी साफ बात कुछ लोगों को कठोर लग सकती है, लेकिन अपनी सीमा तय रखना जरूरी रहेगा।

करियर- किसी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट, लीगल पेपर या कॉन्ट्रैक्ट को अच्छी तरह जांचना पड़ सकता है। ऑफिस में मुश्किल फैसला लेने की जिम्मेदारी आपके पास आ सकती है। मैनेजमेंट आपकी निष्पक्ष सोच पर भरोसा करेगा। इंटरव्यू में सीधे और सटीक जवाब फायदा देंगे। फाइनेंस, लॉ, प्रशासन या रिसर्च से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है। लव- पुराने भ्रम का जवाब मिल सकता है। पार्टनर के साथ जिम्मेदारियों और सीमाओं को लेकर खुलकर बातचीत होगी। सिंगल लोगों को बुद्धिमान और आत्मनिर्भर व्यक्ति पसंद आ सकता है। भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें। हेल्थ- गर्दन को बहुत देर एक ही स्थिति में न रखें। बीच-बीच में ब्रेक लें। देर रात तक सोचते रहने से नींद प्रभावित हो सकती है। लकी कलर- क्रीम, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

तुला – फोर ऑफ वांड्स घर और सामाजिक जीवन में खुशी रहेगी। छोटा सेलिब्रेशन, गेट-टुगेदर या पारिवारिक मिलन हो सकता है। घर की सजावट या व्यवस्था में बदलाव का मन होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा। लंबे समय बाद पुराने लोगों से दोबारा जुड़ने का मौका मिल सकता है।

करियर- कार्यस्थल पर टीम की सफलता से उत्साह बढ़ेगा। किसी प्रोजेक्ट का महत्वपूर्ण चरण पूरा हो सकता है। ऑफिस इवेंट या प्रोफेशनल मीटिंग से उपयोगी संपर्क बनेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ अच्छे नतीजों पर चर्चा होगी। टीम संभालने की आपकी क्षमता की तारीफ होगी। लव- रिश्ते में खुशी और अपनापन रहेगा। पार्टनर के साथ खास मौका सेलिब्रेट कर सकते हैं। परिवार से रिश्ते को मंजूरी मिलने की संभावना बढ़ेगी। सिंगल लोगों की मुलाकात दोस्तों या किसी सामाजिक कार्यक्रम में हो सकती है। हेल्थ- ज्यादा तला-भुना खाने से बचें। नींद पूरी करें। तनाव कम करने के लिए हल्का संगीत या रिलैक्सेशन फायदेमंद रहेगा। लकी कलर- हल्का बैंगनी, लकी नंबर- 2

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स आज हर बात की पूरी जानकारी लेकर ही फैसला करें। परिवार या निजी मामले में अपनी प्राइवेसी बनाए रखना बेहतर रहेगा। पैसों के लेनदेन में हर डिटेल चेक करें। किसी की बात पर तुरंत भरोसा न करें। किसी मुश्किल मामले का स्मार्ट समाधान भी मिल सकता है।

करियर- ऑफिस में किसी गोपनीय प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ सकता है। डेटा, पासवर्ड और जरूरी फाइलों की सिक्योरिटी का ध्यान रखें। किसी कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें पढ़े बिना उसे स्वीकार न करें। बिजनेस में प्रतिस्पर्धियों की रणनीति पर नजर रखना फायदेमंद रहेगा। लव- बातें छिपाने से गलतफहमी बढ़ सकती है। पार्टनर के सवाल टालने के बजाय साफ-साफ बात करें। सिंगल लोगों को किसी आकर्षक व्यक्ति की असली स्थिति समझने में समय लग सकता है। ऑनलाइन कनेक्शन में सावधानी रखें और भरोसा धीरे-धीरे बनाएं। हेल्थ- अंधेरे कमरे में ज्यादा देर स्क्रीन न देखें। रात का खाना हल्का रखें। बेचैनी या नींद की समस्या लगातार रहे तो डॉक्टर की सलाह लें। लकी कलर- खाकी, लकी नंबर- 7

Chhattisgarh Crimes

धनु – थ्री ऑफ वांड्स आने वाले मौकों को लेकर उत्साह बढ़ेगा। दूर जगह से जुड़ी कोई योजना बन सकती है। परिवार में भविष्य को लेकर चर्चा होगी। कोई नया अनुभव आपकी सोच बदल सकता है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने के संकेत हैं। जो मौका अभी छोटा लग रहा है, वही आगे बड़ी संभावना बन सकता है।

करियर- करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके हैं। विदेश, दूसरे शहर या नए मार्केट से जुड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। बिजनेस में डिस्ट्रीब्यूशन या ऑनलाइन सेल्स बढ़ाने की योजना बनेगी। किसी प्रोफेशनल संपर्क से रेफरेंस मिल सकता है। मौजूदा काम को बड़े स्तर पर ले जाने का मौका मिलेगा। लव- रिश्ते के भविष्य को लेकर उम्मीद बढ़ेगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में आगे की दिशा पर बात होगी। सिंगल लोगों का कनेक्शन दूसरे शहर के व्यक्ति से हो सकता है। नियमित बातचीत भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करेगी। हेल्थ- बिजी रूटीन की वजह से थकान हो सकती है। खाने का समय ज्यादा न बिगाड़ें। नींद पूरी लें और बाहर के खाने-पानी की साफ-सफाई का ध्यान रखें। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 7

Chhattisgarh Crimes

मकर – ऐस ऑफ वांड्स आज नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। कोई नया आइडिया अचानक बहुत महत्वपूर्ण लग सकता है। परिवार में नए काम की शुरुआत पर बात होगी। लंबे समय से रुकी इच्छा पूरी करने की हिम्मत मिलेगी। आपकी पहल दूसरों को भी प्रेरित करेगी। आज सिर्फ सोचने के बजाय कदम उठाने का समय है।

करियर- करियर में नई शुरुआत के मजबूत संकेत हैं। नया प्रोजेक्ट, जॉब ऑफर या बिजनेस आइडिया सामने आ सकता है। कारोबार बढ़ाने या नया काम लॉन्च करने के लिए समय अच्छा है। सेल्स, मीडिया, स्पोर्ट्स, टेक्निकल या क्रिएटिव फील्ड में तेजी आएगी। मौका छोटा लगे तो भी आगे बढ़ने की उसकी संभावना जरूर देखें। लव- लव लाइफ में नया उत्साह आएगा। पार्टनर के साथ रोमांचक प्लान बन सकता है। रिश्ते में आकर्षण और जोश बढ़ेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात बहुत ऊर्जावान व्यक्ति से हो सकती है। साथ में नया अनुभव रिश्ते को और जीवंत बनाएगा। हेल्थ- ऊर्जा बढ़ेगी, लेकिन अचानक बहुत ज्यादा वर्कआउट शुरू न करें। मांसपेशियों में खिंचाव से बचने के लिए वार्म-अप जरूर करें। लकी कलर- एक्वा ग्रीन, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज अपनी मेहनत का फायदा साफ महसूस होगा। आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपनी पसंद की कोई चीज खरीद सकते हैं या घर को बेहतर बनाने पर खर्च कर सकते हैं। परिवार आपकी उपलब्धियों का सम्मान करेगा। समाज में भी आपकी पहचान मजबूत होगी।

करियर- फ्रीलांस, कंसल्टिंग या अपना बिजनेस करने वालों को अच्छा क्लाइंट मिल सकता है। आपकी विशेषज्ञता के लिए बेहतर पेमेंट ऑफर हो सकता है। नौकरी में आपकी परफॉर्मेंस आपको टीम से अलग पहचान दिलाएगी। किसी स्किल से कमाई शुरू करने का मौका भी मिल सकता है। लव- रिश्ते में स्वतंत्रता और सम्मान का अच्छा संतुलन रहेगा। पार्टनर आपके निजी लक्ष्यों को समझेगा। जरूरत से ज्यादा निर्भरता से बचें। अपनी पहचान बनाए रखना रिश्ते को और स्वस्थ और मजबूत बनाएगा। हेल्थ- पौष्टिक भोजन और नियमित नींद रखें। त्वचा में रूखापन हो तो मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें। आराम और एक्टिविटी के बीच बैलेंस बनाए रखें। लकी कलर- हल्का बादामी, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

मीन – द एम्प्रेस आज सुख, समृद्धि और भावनात्मक संतोष बढ़ेगा। घर में खूबसूरत बदलाव करने का मन होगा। किसी महिला रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ भोजन या छोटा आयोजन खुशी देगा। आर्थिक स्थिति में राहत महसूस होगी। कोई व्यक्तिगत इच्छा धीरे-धीरे पूरी होने की दिशा में बढ़ सकती है।

करियर- क्रिएटिव, शिक्षा, डिजाइन, ब्यूटी, मीडिया या कंटेंट से जुड़े काम में तरक्की होगी। कोई क्लाइंट आपके क्रिएटिव आइडिया को खास महत्व देगा। बिजनेस में ब्रांड की प्रेजेंटेशन बेहतर करने का मौका मिलेगा। महिलाओं से जुड़े नेटवर्क से अच्छा अवसर मिल सकता है। स्थिर ग्रोथ के साथ इनकम बढ़ने की संभावना है। लव- रिश्ते में अपनापन और भावनात्मक सुरक्षा बढ़ेगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। केयर और रोमांस दोनों बढ़ेंगे। सिंगल लोगों को संवेदनशील और क्रिएटिव व्यक्ति पसंद आ सकता है। साथ बिताया शांत समय रिश्ता और गहरा करेगा। हेल्थ- शरीर को आराम और सही पोषण दोनों की जरूरत रहेगी। हार्मोनल बदलाव या मूड स्विंग्स महसूस हो सकते हैं। ज्यादा मीठा खाने का मन हो तो मात्रा पर कंट्रोल रखें। लकी कलर- सुनहरा, लकी नंबर- 7