समाज कल्याण विभाग की तरफ से दानशीलता, सामाजिक सौहार्द और समाजसेवा के इलाके में उत्कृष्ट काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को हर साल दानवीर भामाशाह सम्मान दिया जाता

Chhattisgarh Crimesसमाज कल्याण विभाग की तरफ से दानशीलता, सामाजिक सौहार्द और समाजसेवा के इलाके में उत्कृष्ट काम करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को हर साल दानवीर भामाशाह सम्मान दिया जाता है। साल 2026 के सम्मान के लिए पात्र व्यक्तियों और संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

जिला समाज कल्याण कार्यालय के अनुसार, चयनित व्यक्ति या संस्था को एक लाख रुपए की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। ऐसे व्यक्ति या संस्था प्रस्ताव दे सकते हैं, जिन्होंने दानशीलता और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय और अनुकरणीय कार्य किए हों।

प्रमाण देना अनिवार्य

इच्छुक व्यक्ति या संस्था निर्धारित प्रारूप में जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना प्रस्ताव 30 सितंबर 2026 तक जिला समाज कल्याण कार्यालय रायपुर में जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ पात्रता से संबंधित जानकारी और कार्यों का प्रमाण देना अनिवार्य होगा।

पहले मिले पुरस्कारों की जानकारी देनी होगी

आवेदन में व्यक्ति या संस्था का परिचय, छत्तीसगढ़ में निवासी या कार्यरत होने की स्थिति, दानशीलता, सामाजिक कार्य, राज्य और समाज के हित में किए गए कार्य और पहले मिले पुरस्कारों की जानकारी देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण कार्यालय के दूरभाष 0771-4919323 पर संपर्क किया जा सकता है।