बलरामपुर में मतदाता सूची की कथित गड़बड़ी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर में मतदाता सूची की कथित गड़बड़ी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सत्यम होटल अधौरा से कलेक्टर कार्यालय तक मार्च निकाला। इस दौरान नारेबाजी कर पुतला जलाया गया।

कांग्रेस ने कलेक्टर के जरिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने, कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग भी की गई।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में मतदाता सूची से नाम जोड़ने-हटाने में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। पार्टी ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की।

हरिहर यादव बोले- मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच जरूरी

हरिहर प्रसाद यादव ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का अहम हिस्सा है। इसमें गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए सत्यम होटल अधौरा से कलेक्टर कार्यालय तक पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च के दौरान नारेबाजी की।