दुर्ग जिले के कुम्हारी में पुलिस ने गांजा बेचने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले के कुम्हारी में पुलिस ने गांजा बेचने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए के मकान में 6 किलो 350 ग्राम गांजा रखकर ग्राहक तलाश रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अटल आवास स्थित मकान नंबर 320 में दबिश दी और आरोपी को गांजे के साथ पकड़ लिया। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 लाख 98 हजार 975 रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अटल आवास में एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। कुम्हारी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गवाहों की मौजूदगी में मकान की जांच की गई। यहां आरोपी प्रेम कुमार साहू (30) मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.350 किलो गांजा बरामद हुआ।

किराए के मकान को बनाया था गांजा रखने का ठिकाना

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अटल आवास में मकान किराए पर लेकर ही यह व्यापार कर रहा था। ग्राहकों को घर का पता होने के बाद ग्राहक सीधे आरोपी के किराए के मकान में आकर गांजा लेते थे। पुलिस को लंबे समय से इसकी जानकारी मिल रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करने से पहले प्वाइंटर भेजकर इसे कंफर्म किया, इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

एक साथ मिला 6 किलो से ज्यादा गांजा

बरामद गांजे का कुल वजन 6 किलो 350 ग्राम है। पुलिस ने इसकी कीमत 2 लाख 98 हजार 975 रुपए आंकी है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है, यह गांजा कहां से आया था और इसे किस तरह कुम्हारी तक पहुंचाया जा रहा था, इन सभी एंगल पर पुलिस जांच कर रही है