छत्तीसगढ़ में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को सिंगापुर पहुंचे

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को सिंगापुर पहुंचे। वहां भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने उनका स्वागत किया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नामित किया है।

सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित SING फोरम में मुख्यमंत्री साय प्रदेश की उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को वैश्विक निवेशकों के सामने रखेंगे। फोरम के दौरान होने वाले CEO राउंड टेबल में वे सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का दृढ़ प्रयास है कि नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, सुदृढ़ अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन तथा उभरते क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।