रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के बीच प्लेटफार्म नंबर-1 से सटकर हो रहे बेसमेंट निर्माण ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं

Chhattisgarh Crimesरायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के बीच प्लेटफार्म नंबर-1 से सटकर हो रहे बेसमेंट निर्माण ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुर्ग छोर की ओर दो बेसमेंट और उसके ऊपर पार्सल कार्यालय बनाया जा रहा है। आरोप है कि खुदाई से पहले चारों तरफ जरूरी शोरिंग और सुरक्षा सपोर्ट नहीं लगाया गया।

निर्माण के दौरान तीन बार दीवार धंस चुकी है। हाल में मिट्टी खिसकने से प्लेटफार्म का कुछ हिस्सा भी धंस गया। निर्माण स्थल को चारों तरफ टीन से ढका गया है, जबकि इससे सटे प्लेटफार्म पर लगातार यात्रियों की आवाजाही रहती है। रेलवे अधिकारी नियमित रूप से स्टेशन पहुंच रहे हैं, लेकिन निर्माण स्थल की तकनीकी निगरानी को लेकर सवाल हैं।

बिना पर्याप्त शोरिंग के खुदाई की पुष्टि होती है तो सुरक्षा मानकों और जिम्मेदारी की जांच जरूरी होगी। सीनियर डीसीएम सुस्कर विपुल विलासराव के मुताबिक प्लेटफार्म से सटकर दीवार धंसने की जानकारी मिली है। टीम एहतियात बरत रही है।