श्रमिकों के सम्मान में, श्रमिकों के साथ, BJMTUC

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesआज मुख्य मार्ग खरोरा-तिल्दा, रायपुर के मध्य ग्राम चिचोली स्थित अदानी पॉवर प्लांट के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक आत्मीय सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
इस अवसर पर हमारे श्रमिक संगठन भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बृजेश शर्मा जी का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
यह सम्मान हमारे संगठन के प्रदेश महासचिव (युवा) श्री सुमित सिंह जी एवं ब्लॉक अध्यक्ष तिल्दा श्री भरत वर्मा जी के द्वारा किया गया।
श्री शर्मा जी का श्रमिकों के प्रति अगाध स्नेह, प्रेम एवं समर्पण भाव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर श्रमिक हितों के लिए संघर्षरत है।
इस सम्मान के लिए समस्त पदाधिकारियों एवं श्रमिक साथियों का हृदय से आभार।