ग्राम सभा बैठक में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes*मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के चार गांँव में दारू बंद, बनाने वाले 10,000 पीकर लड़ने वाले को 20,000 जुर्माना*।
पूरन मेश्राम/मैनपुर। गरियाबंद जिला के विकासखंड मैनपुर
अंतर्गत राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम पंचायत अड़गडी के सभा भवन में चार ग्राम जरहीडीह,कोसुममुडा,
अड़गड़ी और पेंड्रा के ग्राम सभा सदस्यों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम सभा अध्यक्ष बरनूराम नेताम ने की।

बैठक का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर और माटी महतारी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। बैठक में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष ग्राम सभा सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही।

बैठक का मुख्य एजेंडा गांँव में बढ़ते नशापान के कारण हो रहे लड़ाई झगड़ा और मारपीट पर रोक लगाकर शांतिमय एवं सभ्य समाज की स्थापना करना था।

*ग्राम सभा ने PESA कानून के तहत लिए बड़े फैसले*

ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हमारा क्षेत्र पांचवीं अनुसूची क्षेत्र है।
यहां देवी देवताओं पर्व जातरा,छट्ठी, मृत्यु और शादी जैसे सामाजिक कार्यों में मात्र
5 लीटर दारू से ही कार्य होना है। नशाबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए ग्राम सभा ने दंड का प्रावधान रखा है।गांँव में हाथ भट्टी दारू बनाते पकड़े जाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना।
पुख्ता सबूत के साथ सूचना देने वाले को 2500 रुपये का इनाम।गाँव का व्यक्ति दारू पीकर लड़ाई झगड़ा,हुड़दंग और मारपीट करने पर 25 हजार रुपये जुर्माना।

*40 सदस्यीय निगरानी समिति का गठन*

निर्णय के क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक गाँव से 5 महिला और 5 पुरुष सहित कुल 40 सदस्यों की समिति का गठन किया गया है। समिति में सभी वर्गों को समाहित किया जाएगा। यह समिति हर माह गांँव वार बैठक कर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करेगी और ग्राम सभा के समक्ष फैसला रखेगी। इसके अलावा समिति शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कार्य करेगी
जिसमें विद्यालय और आंँगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता पर भी निगरानी रखी जाएगी। इस कार्य में ग्राम पंचायत अड़गड़ी का पूर्ण सहयोग रहेगा।

बैठक में थाना शोभा के पुलिस अधिकारियों ने भी उपस्थित होकर नशापान से होने वाले दुष्परिणामों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जानकारी दी तथा ग्राम सभा के इस निर्णय का स्वागत करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से ग्राम सभा अध्यक्ष बरनू राम नेताम, सरपंच फूलमती बाई नेताम, सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण कुमार नेताम,सचिव अनिला नेताम, मंगलुराम नेताम,मोहिता गोटा, मोतीराम नेताम,बैशाख राम नेताम,बसीद राम मरकाम,अभिराम मरकाम सहित चारों ग्रामों के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।