रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक व्यस्त मार्ग पर अचानक उल्लू दिखाई देने से लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी जानकारी मिलते ही केसी सुनील, आशीष सिंह, संजय सिंह, मोनू और सूर्य प्रकाश मौके पर पहुंचे। उस समय वहां काफी संख्या में लोग मौजूद थे और कुछ लोग उल्लू को अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे थे।
स्थिति को देखते हुए युवाओं ने एकजुट होकर लोगों को ऐसा करने से रोका और उल्लू की सुरक्षा सुनिश्चित की। इसके बाद उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया और उल्लू को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया।
युवाओं की इस पहल से वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश मिला। उनकी सूझबूझ और तत्परता की सराहना की जा रही है।