सोमवार, 12 अक्टूबर को वृषभ राशि वालों को सरकारी विभाग या कॉर्पोरेट सेक्टर से इंटरव्यू का मैसेज मिल सकता है

Chhattisgarh Crimesसोमवार, 12 अक्टूबर को वृषभ राशि वालों को सरकारी विभाग या कॉर्पोरेट सेक्टर से इंटरव्यू का मैसेज मिल सकता है। प्रमोशन लिस्ट में नाम आने या ट्रांसफर और नई ब्रांच में पोस्टिंग के संकेत भी हैं। मकर राशि वालों को प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने का संकेत मिल सकता है और नई नौकरी तलाश रहे लोगों को किसी परिचित के जरिये मौका मिल सकता है।

मेष राशि वालों के लिए इंटरव्यू, प्रमोशन और नई नौकरी से जुड़े अवसर सक्रिय रहेंगे। कुंभ राशि वालों को नए प्रोजेक्ट में मजबूत भूमिका और काम की पहचान मिल सकती है। वहीं मीन राशि के लोगों को नई दिशा, तेज प्रगति और क्रिएटिव काम में खास सफलता मिलने के योग हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – थ्री ऑफ पेंटाकल्स दिन योजनाओं, सहयोग और अपनी स्किल का सही उपयोग करने वाला रहेगा। परिवार में किसी काम को मिलकर पूरा करने का माहौल बनेगा। बच्चों की किसी प्रतियोगिता में प्रगति से खुशी मिलेगी। घर में मरम्मत, सुधार या किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन कुछ जरूरी खर्च सामने आएंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे पुराने विवाद भी खत्म होने के संकेत हैं।

करियर- सहकर्मियों के साथ तालमेल मजबूत होगा और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी खास भूमिका रहेगी। स्किल बढ़ाने वाले कोर्स या ट्रेनिंग से अच्छा परिणाम मिल सकता है। इंटरव्यू, प्रमोशन और नई नौकरी से जुड़े अवसर भी सक्रिय रहेंगे। आपकी मेहनत और अनुशासन वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। लव- रिश्ते में समझ और परिपक्वता बढ़ेगी। विवाहित लोग साथ में ट्रिप की योजना बना सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में बातचीत बेहतर होगी और पार्टनर आपके प्रयासों की तारीफ करेगा। अनिश्चित रिश्तों में भी भरोसा, सहयोग और स्थिरता बढ़ सकती है। इससे निकटता और भावनात्मक गहराई मजबूत होगी। हेल्थ- मौसमी संक्रमण या हल्की एलर्जी से सावधान रहें। संतुलित भोजन और नियमित स्ट्रेचिंग ऊर्जा बेहतर रखेगी। दिनचर्या संतुलित रखें और पर्याप्त आराम लें। लकी कलर- सी ग्रीन, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

वृष – किंग ऑफ वांड्स दिन सक्रिय और योजनाबद्ध रहेगा। परिवार से जुड़े मामलों पर खास ध्यान रहेगा। बच्चों की पढ़ाई या किसी प्रतियोगिता को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। घर की योजनाओं को लागू करने पर विचार-विमर्श बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और कोई लंबित भुगतान भी निपट सकता है। परिवार की किसी महिला सदस्य की राय महत्वपूर्ण साबित होगी। पुराने पारिवारिक मुद्दों पर स्पष्टता आएगी और छोटी अनबन भी जल्दी शांत हो सकती है।

करियर- सरकारी विभाग या कॉर्पोरेट सेक्टर से इंटरव्यू का मैसेज मिल सकता है। प्रमोशन लिस्ट में आपका नाम विचार के लिए आ सकता है। ट्रांसफर या नई ब्रांच में पोस्टिंग की संभावना भी बन रही है। टीम के साथ बातचीत में थोड़ा तनाव हो सकता है। प्रेजेंटेशन या रिपोर्ट जमा करते समय विशेष सावधानी रखें। लव- पार्टनर आपकी किसी सख्त बात को गलत समझ सकता है, इसलिए बातचीत शांत रखें। अनिश्चित रिश्ते में बनी दूरी खत्म हो सकती है। अपनी भावनात्मक जरूरत साफ तरीके से बताने का समय है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। हेल्थ- बहुत गर्म या मसालेदार भोजन से पेट में जलन हो सकती है। आंखों में ड्राइनेस परेशान कर सकती है। पर्याप्त पानी पिएं। सुबह हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। लकी कलर- वार्म कोरल, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स दिन साफ सोच, स्पष्ट व्यवहार और सही फैसले लेने वाला रहेगा। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह उपयोगी साबित होगी। बच्चे पढ़ाई या किसी क्रिएटिव एक्टिविटी में मन लगाएंगे। घर संभालने वाले लोग जिम्मेदारियां व्यवस्थित तरीके से पूरी करेंगे। पैसा और बिजनेस से जुड़े मामले समझदारी से संभालने पर छोटा फायदा हो सकता है। किसी रिश्तेदार के आने से घर में चहल-पहल बढ़ेगी।

करियर- आपकी प्रैक्टिकल सोच किसी मुश्किल काम को आसान बनाएगी। टीम मीटिंग में आपके तार्किक सुझाव असर डालेंगे। नई पॉलिसी, पेपरवर्क या दस्तावेज जांचने में आपकी सावधानी फायदेमंद रहेगी। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन देने वालों को शब्दों का चयन साफ और प्रभावी रखना होगा। मानसिक सक्रियता और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। लव- मन में दबा भाव पार्टनर के सामने साफ तरीके से रखना जरूरी होगा। बेवजह शक और जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें। सिंगल लोग किसी स्पष्ट और मजबूत स्वभाव वाले व्यक्ति से बातचीत शुरू कर सकते हैं। रिश्ते में दूरी है तो शांत बातचीत से स्थिति साफ होगी। पुराने प्रेमी से दोबारा मिलने का मौका भी मिल सकता है। हेल्थ- ज्यादा सोचने से सिर भारी लग सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और नींद पूरी करें। काम के बीच छोटे ब्रेक लें। ब्लड प्रेशर का भी ध्यान रखें। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

कर्क – द एम्परर घर में व्यवस्था और अनुशासन पर ज्यादा ध्यान रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य की सलाह किसी महत्वपूर्ण फैसले में मदद करेगी। प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर चर्चा हो सकती है। खर्च नियंत्रित रखना जरूरी होगा। परिवार में पारंपरिक कार्यक्रम या छोटी बैठक की तैयारी भी हो सकती है। किसी सदस्य के व्यवहार में दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन बातचीत से स्थिति सुधरेगी।

करियर- कार्यस्थल पर अपनी स्थिति मजबूत रखने के लिए कुछ सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। ट्रांसफर या विभाग बदलने की संभावना बन सकती है। सरकारी या संगठित क्षेत्र में काम करने वालों को पुराने प्रस्ताव पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। लक्ष्य हासिल करने के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करनी होगी। लव- रिश्ते में व्यावहारिक सोच ज्यादा प्रभावी रहेगी। पार्टनर कम बोल सकता है या कुछ दूरी महसूस हो सकती है। पुराने मुद्दों को ज्यादा बढ़ने न दें। सिंगल लोगों की किसी गंभीर स्वभाव वाले व्यक्ति से अचानक बातचीत हो सकती है। विवाहित लोगों को परिवार और निजी समय में संतुलन रखना होगा। पार्टनर पर किसी फैसले का दबाव न डालें। हेल्थ- गर्दन, कमर, हड्डियों या जोड़ों में खिंचाव हो सकता है। पाचन धीमा रह सकता है, इसलिए भारी भोजन से बचें। पर्याप्त पानी और हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग राहत देगी। लकी कलर- ब्लू, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

सिंह – द हैंग्ड मैन दिन में कुछ ठहराव महसूस हो सकता है। घर के किसी सदस्य के व्यवहार में बदलाव माहौल को शांत लेकिन थोड़ा भारी बना सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन किसी योजना में रुकावट आ सकती है। पुराने विवाद का समाधान निकालने के लिए सोच बदलनी पड़ सकती है। घरेलू काम या आयोजन की तैयारी भी धीमी रह सकती है।

करियर- कुछ फैसले टल सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। प्रमोशन या विभागीय बदलाव से जुड़ी सूचना देर से मिल सकती है। वरिष्ठ की राय न मिलने से असमंजस रहेगा। विदेशी या बड़े संस्थानों से जुड़े लोगों को किसी दस्तावेज की पुष्टि में देरी हो सकती है। लव- रिश्ते में दूरी, चुप्पी या उलझन महसूस हो सकती है। पार्टनर किसी बात पर खुलकर चर्चा करने से बच सकता है। सिंगल लोगों को पसंद के व्यक्ति से बातचीत में देरी महसूस होगी। रिश्ते में धैर्य और समझ की जरूरत है। विवाहित लोगों को पारिवारिक दबाव के बीच निजी भावनाएं संभालनी होंगी। हेल्थ- लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने से दर्द हो सकता है। नींद में रुकावट या देर से सोने की आदत थकान बढ़ा सकती है। हल्की स्ट्रेचिंग, गर्म पानी और समय पर भोजन उपयोगी रहेगा। लकी कलर- व्हाइट, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

कन्या – नाइन ऑफ स्वोर्ड्स घर में चिंता या मानसिक दबाव का असर महसूस हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की बात दिल पर लग सकती है। बच्चों की पढ़ाई या किसी आदत को लेकर तनाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन अचानक खर्च मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। घरेलू मामले में मतभेद होगा, लेकिन शांत व्यवहार से समाधान निकलेगा।

करियर- किसी प्रोजेक्ट की डेडलाइन पूरा करने का दबाव रहेगा। इंटरव्यू या नई नौकरी की तैयारी करने वालों का आत्मविश्वास कुछ कम हो सकता है। फाइल, रिपोर्ट या दस्तावेज में छोटी गलती चिंता बढ़ा सकती है। काम की गति धीमी रहेगी, लेकिन लगातार प्रयास जरूरी होंगे। लव- रिश्ते में चिंता, शक या अनकही बातों का दबाव बढ़ सकता है। पार्टनर की प्रतिक्रिया साफ न होने से असुरक्षा महसूस होगी। पुराने मैसेज, यादें या गलतफहमियां दोबारा मन में आ सकती हैं। सिंगल लोगों को पसंद के व्यक्ति के व्यवहार से निराशा हो सकती है। छोटी बात को बड़ा बनने से रोकने के लिए साफ बातचीत करें। हेल्थ- कंधों और पीठ के ऊपरी हिस्से में तनाव के कारण दर्द हो सकता है। घबराहट से धड़कन तेज महसूस हो सकती है। हल्की बेचैनी भी संभव है। लकी कलर- पिंक, लकी नंबर- 6

Chhattisgarh Crimes

तुला – द टॉवर दिन अचानक बदलाव और अप्रत्याशित घटनाओं वाला रह सकता है। घर में किसी फैसले को लेकर तनाव हो सकता है और परिवार के लोगों की राय अलग-अलग हो सकती है। आर्थिक योजना में रुकावट या अचानक खर्च दबाव बढ़ाएगा। बिजनेस की किसी पार्टनरशिप या लेनदेन में झटका लग सकता है। किसी कार्यक्रम की तैयारी भी अचानक बदल सकती है।

करियर- कार्यस्थल पर अचानक बदलाव हो सकता है। विभाग या जिम्मेदारी बदल सकती है। किसी प्रोजेक्ट की दिशा भी अचानक बदल सकती है। वरिष्ठों से विचारों का टकराव संभव है। नौकरी तलाश रहे लोगों को अचानक कोई अवसर मिल सकता है या किसी उम्मीद में निराशा भी हो सकती है। प्रमोशन में देरी संभव है। टेक्निकल गलती या सिस्टम से जुड़ी परेशानी तनाव दे सकती है। लव- रिश्ते में अचानक बहस, गलतफहमी या दूरी हो सकती है। पार्टनर का व्यवहार अनिश्चित लग सकता है। पुराने विवाद फिर सामने आ सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी व्यक्ति से अचानक आकर्षण या निराशा हो सकती है। विवाह से जुड़ा फैसला लेते समय जल्दबाजी न करें। हेल्थ- ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। पेट में ऐंठन, एसिडिटी या तेज जलन महसूस हो सकती है। मांसपेशियों में अचानक खिंचाव हो सकता है। हल्का भोजन, पर्याप्त पानी और आराम फायदेमंद रहेगा। लकी कलर- खाकी, लकी नंबर- 7

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – टेन ऑफ वांड्स जिम्मेदारियां और घरेलू दबाव बढ़ सकते हैं। परिवार के किसी महत्वपूर्ण फैसले का भार आपके ऊपर आ सकता है। वरिष्ठ सदस्यों की देखभाल या उनके किसी काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पुराने भुगतान या अधूरे काम की वजह से आर्थिक तनाव होगा। कारोबार में काम ज्यादा रहेगा, लेकिन गति धीमी महसूस होगी। किसी घरेलू कार्यक्रम में भी रुकावट आ सकती है।

करियर- अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। किसी प्रोजेक्ट की डेडलाइन चिंता बढ़ाएगी। वरिष्ठ नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रखने वालों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। प्रमोशन के संकेत साफ नहीं रहेंगे। रिपोर्ट, दस्तावेज या प्रेजेंटेशन को बार-बार सुधारना पड़ सकता है। लव- रिश्ते में अपेक्षाओं का दबाव और भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर आपके व्यवहार में थकान महसूस कर सकता है। सिंगल लोगों को पसंद के व्यक्ति के सामने झिझक बढ़ सकती है। स्थिति समझकर धीरे आगे बढ़ना बेहतर होगा। हेल्थ- कम नींद से थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। तनाव से हल्का सिरदर्द या तेज धड़कन महसूस हो सकती है। पानी, हल्का भोजन और पर्याप्त आराम जरूरी रहेगा। लकी कलर- रेड, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

धनु – फाइव ऑफ कप्स दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। परिवार में पुराने मुद्दे पर चर्चा से कुछ समय दूरी या चुप्पी रहेगी। वरिष्ठ सदस्य की सख्त सलाह मन भारी कर सकती है। किसी पुराने आर्थिक फैसले या अधूरे भुगतान की याद तनाव दे सकती है। कोई कार्यक्रम या मुलाकात अचानक रद्द होने से मूड खराब हो सकता है।

करियर- किसी पुरानी गलती या अधूरे काम को लेकर निराशा रहेगी। टीम से अपेक्षित सहयोग न मिलने से तनाव बढ़ सकता है। कोई महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकलता हुआ महसूस हो सकता है। इंटरव्यू, प्रमोशन या नौकरी बदलने की प्रक्रिया में देरी हो सकती है। वरिष्ठों से बात करते समय भावुक प्रतिक्रिया से बचें। लव- रिश्ते में पुरानी तकलीफें और अनकही बातें फिर सामने आ सकती हैं। पार्टनर आपके पुराने व्यवहार को याद कर सकता है। सिंगल लोगों को पसंद के व्यक्ति से अपेक्षित जवाब न मिलने पर दुख हो सकता है। पुराने घाव महसूस होंगे, लेकिन उनसे उबरने की शुरुआत भी हो सकती है। हेल्थ- अपच या भूख कम लगने की समस्या हो सकती है। भावनात्मक तनाव से सिरदर्द या हल्का चक्कर हो सकता है। पानी, हल्की वॉक और आराम राहत देंगे। लकी कलर- मौव, लकी नंबर- 2

Chhattisgarh Crimes

मकर – द लवर्स दिन रिश्तों, परिवार और महत्वपूर्ण फैसलों पर केंद्रित रहेगा। घर में किसी विषय पर सामूहिक राय बन सकती है। बच्चों के व्यवहार में अच्छा बदलाव दिखाई देगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन किसी योजना पर दो अलग राय बन सकती हैं। किसी आयोजन, मुलाकात या पारिवारिक चर्चा में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। घर की किसी महिला सदस्य से जुड़े छोटे फैसले भी लेने पड़ सकते हैं।

करियर- प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ने का संकेत मिल सकता है। नई नौकरी तलाश रहे लोगों को किसी परिचित के माध्यम से अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर दो विकल्प सामने आ सकते हैं और सही चुनाव सोच-समझकर करना होगा। प्रेजेंटेशन, दस्तावेज या मीटिंग में आपकी बात प्रभावी रहेगी। वरिष्ठ से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। लव- रिश्ते में निकटता, भावनात्मक स्पष्टता और समझ बढ़ेगी। पार्टनर आपकी बात ध्यान से सुनेगा। सिंगल लोगों को परिवार की सहमति से किसी रिश्ते को आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। पुराने संबंध में सुधार या पुनर्मिलन की संभावना भी है। विवाहित लोगों के बीच घरेलू जिम्मेदारियों को लेकर सहयोग बढ़ेगा। छोटी आउटिंग की योजना मन हल्का करेगी। हेल्थ- आंखों में जलन या लालिमा परेशान कर सकती है। पानी कम पीने से सिर भारी हो सकता है। ब्लड प्रेशर में हल्का उतार-चढ़ाव भी संभव है। आराम और हल्का भोजन उपयोगी रहेगा। लकी कलर- बेज, लकी नंबर- 2

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – फोर ऑफ वांड्स घर-परिवार में सुकून और मेल-मिलाप रहेगा। बच्चों में उत्साह और अपनापन दिखाई देगा। घर में छोटा आयोजन, पूजा, मांगलिक कार्यक्रम या अचानक मिलने-जुलने की योजना बन सकती है। घरेलू कामों में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति संभली रहेगी और रोजमर्रा के काम बिना बड़ी रुकावट पूरे होंगे।

करियर- सहकर्मियों के साथ तालमेल सहज और भरोसेमंद रहेगा। पुराना अधूरा काम पूरा करने का अवसर मिलेगा और इससे वरिष्ठों का भरोसा बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका मजबूत होगी और आपकी क्षमता की पहचान होगी। कला, क्रिएटिव काम, डॉक्यूमेंटेशन, शिक्षा या मार्गदर्शन से जुड़े लोगों की बात का प्रभाव ज्यादा रहेगा। लव- रिश्ते में अपनापन और भावनात्मक खुलापन बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय शांत और मधुर रहेगा। सिंगल लोगों के लिए परिवार की सहमति या परिचित के माध्यम से अच्छा रिश्ता आने का संकेत है। छोटी यात्रा या साझा योजना रिश्ते में खुशी बढ़ाएगी। हेल्थ- थकान कम होगी और मानसिक शांति बढ़ेगी। पुराना तनाव कम हो सकता है। नींद और पाचन भी बेहतर महसूस हो सकते हैं। हल्का योग और ध्यान उपयोगी रहेगा। लकी कलर- मस्टर्ड येलो, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

मीन – ऐस ऑफ वांड्स दिन नई शुरुआत, नई उम्मीद और क्रिएटिव ऊर्जा वाला रहेगा। घर में छोटा आयोजन, पूजा, अचानक मेहमान आने या अच्छी बातचीत से माहौल हल्का रहेगा। घरेलू कामों में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और घर से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान मिल सकता है। किसी खास रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। पुराने बोझ कम होंगे और नए विचार उत्साह बढ़ाएंगे।

करियर- कार्यस्थल पर नई दिशा और तेजी से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आपकी क्षमता की खुलकर तारीफ हो सकती है। कला, लेखन, रिसर्च, शिक्षा या दूसरे क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है। मीटिंग, प्रेजेंटेशन या महत्वपूर्ण फैसले में आपका आत्मविश्वास साफ दिखाई देगा। लव- जीवनसाथी के साथ नई योजना या छोटी यात्रा पर चर्चा हो सकती है। दिल की बात बताने के लिए समय अच्छा है। रिश्ते में भरोसा, समझ और भावनात्मक कोमलता बढ़ेगी। पुराने घाव भरने की शुरुआत हो सकती है। संबंध में नए अध्याय की शुरुआत के संकेत हैं। हेल्थ- थकान कम होगी और शरीर में हल्कापन महसूस होगा। पुरानी सुस्ती कम होगी और काम में तेजी आएगी। हल्का योग, गहरी सांस और व्यवस्थित दिनचर्या ऊर्जा बेहतर रखेगी। लकी कलर- ब्लैक, लकी नंबर- 8