अड़गड़ी के युवक का एक्सीडेंट,शोभा अस्पताल की एंबुलेंस का ड्राइवर नदारद 112 से भेजा गया घायल*

Chhattisgarh Crimes

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes*पूरन मेश्राम/मैनपुर* ग्राम पंचायत अड़गडी के एक लड़के का राजापड़ाव क्षेत्र के ध्रुवागुडी-ढोलसराई के पास लगभग सुबह 9 बजे के आसपास सड़क हादसे में एक्सीडेंट हो गया।घटना की सूचना पर जागरूक युवाओ ने शोभा अस्पताल की एंबुलेंस को बुलाया गया। लेकिन अस्पताल में एंबुलेंस का ड्राइवर अनुपस्थित मिला। मजबूरी में डायल 112 को बुलाकर घायल युवक को पुलिस थाना शोभा एवं वहां उपस्थित सक्रिय युवाओं के सहयोग से गाड़ी में बिठाकर इलाज के लिए भेजा गया।बताया गया कि शोभा अस्पताल की एंबुलेंस का ड्राइवर मैनपुर में रहता है। जबकि मैनपुर से शोभा की दूरी लगभग 19 किलोमीटर है। आपातकालीन सेवा में एंबुलेंस के ड्राइवर को हर समय अस्पताल में उपस्थित रहना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।इस लापरवाही को लेकर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के नेतृत्व में युवाओं की टीम शोभा हॉस्पिटल पहुंँची और वहांँ के डॉक्टर को आपबीती बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर ने संज्ञान लिया और आश्वासन दिया कि जल्द ही एंबुलेंस के लिए परमानेंट ड्राइवर की व्यवस्था किया जायेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।ग्रामीणों ने मांँग की है कि पांँचवीं अनुसूची क्षेत्र में स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अगर 112 और थाना शोभा समय पर मदद नहीं करता तो युवक की जान भी जा सकती थी। 19 किमी दूर रहने वाला ड्राइवर इमरजेंसी में कैसे पहुंँचेगा। इधर एंबुलेंस ड्राइवर का कहना है मात्र ₹7000 के पगार एवं कोई भी शासन से सहायता नहीं मिलने के कारण मैं खुद मजबूर हूंँ।