युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सरनाबहाल के आश्रित ग्राम फलसापारा में शाला भवन निर्माण कार्य पिछले चार वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। लंबे समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
शाला भवन का निर्माण कार्य अधूरा रहने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, यह चिंता का विषय है। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी भवन निर्माण कार्य पूरा नहीं होना संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्कूल भवनों का निर्माण महत्वपूर्ण है। ऐसे में फलसापारा में अधूरे पड़े शाला भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और अधूरे पड़े भवन का निर्माण कार्य कब तक पूरा कराया जाता है।