बिलासपुर जिले में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2027 की योग्यता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत एकीकृत मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को प्रकाशित किया जाएगा।
मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियां 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। जिला निर्वाचन कार्यालय ने गुरुवार को इस कार्यक्रम की घोषणा की। मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण और पुनर्गठन की तारीख 2 नवंबर तय है।
निर्धारित समय में मिले दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 दिसंबर 2026 तक होगा। वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।