सोमवार, 19 अक्टूबर को मेष राशि वालों को प्रमोशन या बोनस की खबर मिल सकती है

Chhattisgarh Crimesसोमवार, 19 अक्टूबर को मेष राशि वालों को प्रमोशन या बोनस की खबर मिल सकती है और पुरानी उधारी वापस मिलने की उम्मीद है। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी पदोन्नति या बोनस के संकेत हैं। मकर राशि वालों के लिए आय का नया स्रोत बन सकता है और कारोबार में नई डील फायदा दे सकती है।

कुंभ राशि के कारोबारियों को महत्वपूर्ण क्लाइंट से अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है, जबकि महिलाओं को करियर विस्तार का मौका मिल सकता है। मिथुन राशि वालों के नौकरी में दूसरी शाखा में ट्रांसफर की चर्चा हो सकती है। वहीं कर्क राशि के हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को नया अवसर या सम्मान मिलने के योग हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – ऐस ऑफ पेंटाकल्स दिन सकारात्मक और सुकून भरा रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद और बच्चों की चहल-पहल माहौल खुशनुमा बनाएगी। घर की जिम्मेदारी संभालने वालों को कोई नया विचार या अवसर उत्साहित कर सकता है। छोटा पारिवारिक आयोजन या पूजा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और पुरानी उधारी वापस मिलने की उम्मीद है। किसी रिश्तेदार से नाराजगी दूर होकर अपनापन बढ़ेगा।

करियर- मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को नेतृत्व की जिम्मेदारी मिल सकती है। कानूनी क्षेत्र में किसी मामले की स्थिति अनुकूल होगी। टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा। प्रमोशन या बोनस की खबर भी मिल सकती है। पुरानी मेहनत के नतीजे मिलने शुरू होंगे। लव- रिश्ते में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। सिंगल लोगों की दोस्ती प्रेम में बदल सकती है। कपल्स पुराने मतभेद पीछे छोड़कर नई शुरुआत करेंगे। कुछ लोगों के रिश्ते को औपचारिक रूप देने या सगाई की बात भी उठ सकती है। हेल्थ- शरीर में ताजगी और मन में हल्कापन रहेगा। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग सावधानी रखें। त्वचा या बालों से जुड़ी मामूली परेशानी हो सकती है। लकी कलर- चारकोल, लकी नंबर- 8

Chhattisgarh Crimes

वृष – सिक्स ऑफ पेंटाकल्स परिवार में सहयोग और आपसी सम्मान रहेगा। वरिष्ठ लोगों की सलाह किसी काम को आसान बना सकती है। परिवार के लिए उपयोगी चीज खरीदने से खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। पार्टनरशिप से कारोबार को फायदा मिल सकता है। मेहमानों के आने या धार्मिक आयोजन से घर में रौनक रहेगी।

करियर- कार्यस्थल पर ईमानदारी और निष्पक्ष व्यवहार की तारीफ होगी। कला से जुड़े लोगों की क्रिएटिविटी पहचान दिला सकती है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को टीम को सही दिशा देने का मौका मिलेगा। स्वरोजगार करने वाले लोग विस्तार की योजना बना सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट से अचानक फायदा भी मिल सकता है। लव- रिश्ते में भावनात्मक और व्यावहारिक सहयोग का संतुलन जरूरी रहेगा। पार्टनर की जरूरतें समझने से नजदीकी बढ़ेगी। सिंगल लोगों की किसी सामाजिक कार्यक्रम में दिलचस्प मुलाकात हो सकती है। पुराने दोस्त के प्रति भावनाएं फिर जाग सकती हैं। हेल्थ- गैस या पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। लकी कलर- मिंट ग्रीन, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – थ्री ऑफ वांड्स परिवार में नए विकल्पों पर बातचीत होगी। वरिष्ठ लोगों की राय किसी अटके काम को आगे बढ़ा सकती है। बच्चों की पढ़ाई या प्रतियोगिता से जुड़ी खुशी मिल सकती है। कोई नई रेसिपी या क्रिएटिव गतिविधि घर में उत्साह बढ़ाएगी। यात्रा या जगह बदलने की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। रिश्तेदारों से बातचीत बेहतर होगी और पुराने मतभेद सुलझाने की पहल हो सकती है।

करियर- टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोग नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों को नई रिसर्च या ट्रेनिंग का मौका मिल सकता है। नौकरी में दूसरी शाखा में ट्रांसफर की चर्चा हो सकती है। नतीजे तुरंत न मिलें, लेकिन लगातार प्रयास आगे ठोस सफलता देंगे। लव- भावनाएं गहरी रहेंगी। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भरोसा ज्यादा जरूरी होगा। सिंगल लोगों की सोशल मीडिया या यात्रा के दौरान किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पुराने प्रेम से मैसेज आने की संभावना है। कुछ लोग अपने मन की बात कहने का साहस जुटाएंगे। हेल्थ- नींद कम होने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। सांस से जुड़ी परेशानी वाले लोगों को सावधानी रखनी होगी। लकी कलर- ऑरेंज, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

कर्क – टू ऑफ कप्स परिवार में मेलजोल और भावनात्मक तालमेल बढ़ेगा। किसी पारिवारिक मुद्दे का समाधान आपसी समझ से निकल सकता है। बड़ों का आशीर्वाद मन को शांति देगा। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। साझा निवेश या किसी करीबी की मदद से आर्थिक सहारा मिल सकता है। छोटा उपहार या पारिवारिक खुशी सभी को करीब लाएगी। रिश्तेदारों से मिलना-जुलना भी बढ़ सकता है।

करियर- मैनेजमेंट में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कानूनी क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण मामले में सकारात्मक प्रगति हो सकती है। हेल्थकेयर से जुड़े लोगों को नया अवसर या सम्मान मिल सकता है। नए विचारों पर सहकर्मियों से बातचीत उपयोगी रहेगी। प्रोफेशनल संपर्क मजबूत करने से आगे फायदा होगा। लव- रिश्ते में भरोसा और भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। सिंगल लोगों के सामने नया रिश्ता या प्रस्ताव आ सकता है। कपल्स के बीच तालमेल बेहतर होगा। साझा लक्ष्य पर मिलकर काम करने से अपनापन बढ़ेगा। हेल्थ- बेचैनी महसूस हो सकती है। डायबिटीज की समस्या वाले लोगों को खास सावधानी रखनी होगी। लकी कलर- रोज पिंक, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

सिंह – टू ऑफ पेंटाकल्स घर और काम की जिम्मेदारियों के बीच समय बांटना चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी वरिष्ठ की पुरानी सलाह काम आ सकती है। घरेलू जिम्मेदारियों के साथ अपनी रुचियों के लिए भी समय निकालना होगा। आर्थिक मामले में दो विकल्प सामने आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की राय फैसला लेने में नया पहलू दिखाएगी।

करियर- एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। कॉमर्स से जुड़े लोगों को दो सौदों में से एक चुनना पड़ सकता है। टेक्निकल फील्ड में नए प्रोजेक्ट और डेडलाइन का दबाव रहेगा। कला से जुड़े लोगों को दो प्रस्ताव मिल सकते हैं। फायदा और व्यावहारिकता देखकर फैसला करें। व्यवस्थित मेहनत से पहचान बढ़ेगी। लव- रिश्ते में कभी नजदीकी तो कभी दूरी महसूस हो सकती है। विवाहित लोग किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत करेंगे। समय की कमी से तनाव हो सकता है। अनुमान लगाने के बजाय बात साफ रखने से रिश्ता स्थिर रहेगा। हेल्थ- लंबे समय तक बैठने से कमर में दर्द बढ़ सकता है। लकी कलर- पीच, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

कन्या – किंग ऑफ कप्स आपकी समझदारी घर का माहौल शांत और संतुलित रखेगी। बड़ों के प्रति सम्मान और बच्चों के लिए अपनापन बढ़ेगा। घर संभालने वालों को परिवार से तारीफ मिलने पर संतोष होगा। किसी पुराने रिश्तेदार से दोबारा संपर्क हो सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना होगा। संगीत, कला या आध्यात्मिक चर्चा से घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि गर्व देगी।

करियर- कार्यस्थल पर संवेदनशीलता और नेतृत्व का संतुलन फायदा देगा। मेडिकल फील्ड में नई जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है। कला से जुड़े लोग अपनी क्रिएटिविटी से प्रभावित करेंगे। मैनेजमेंट में सोच-समझकर लिया गया फैसला टीम का भरोसा बढ़ाएगा। मुश्किल परिस्थिति में आपकी भावनात्मक समझ सही रास्ता दिखाएगी। सहकर्मी आपकी राय को महत्व देंगे। लव- रिश्ते में परिपक्वता और समझ बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं को गहराई से समझ पाएंगे। पुराने रिश्ते में सुलह की गुंजाइश रहेगी। आपका सहयोग पार्टनर का आत्मविश्वास बढ़ाएगा और भरोसा मजबूत होगा। हेल्थ- मानसिक थकान महसूस हो सकती है। लकी कलर- सफायर ब्लू, लकी नंबर- 8

Chhattisgarh Crimes

तुला – टू ऑफ कप्स रिश्तों में सहयोग और अपनापन बढ़ेगा। लंबे समय बाद किसी करीबी से मुलाकात खुशी दे सकती है। बड़ों का आशीर्वाद आपके प्रयासों को मजबूती देगा। परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। किसी सदस्य की उपलब्धि या उपहार से खुशी बढ़ेगी। साझा योजना या पार्टनरशिप से आर्थिक लाभ हो सकता है।

करियर- कॉमर्स से जुड़े लोगों के लिए नया सहयोग फायदेमंद हो सकता है। कला और डिजाइन से जुड़े लोगों को प्रतिष्ठा बढ़ाने का मौका मिलेगा। मैनेजमेंट में आपकी मध्यस्थता किसी विवाद को सुलझा सकती है। कारोबारी किसी सहयोगी के साथ नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। लव- मन की बात कहने के लिए समय अनुकूल है। किसी परिचित के जरिये नया रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंध में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। बातचीत से पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। कुछ लोगों को प्रेम प्रस्ताव रखने या स्वीकार करने का मौका मिल सकता है। हेल्थ- त्वचा पर एलर्जी या खुजली हो सकती है। लकी कलर- पर्ल व्हाइट, लकी नंबर- 6

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – स्ट्रेंथ आत्मविश्वास और आत्मसंयम से परिवार में भरोसे का माहौल बनाए रखेंगे। घर के महत्वपूर्ण फैसले में आपकी भूमिका बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन गैरजरूरी खर्च रोकना होगा। परिवार का कोई सदस्य आपके मार्गदर्शन से आत्मविश्वास पाएगा। पुराना विवाद शांत व्यवहार से सुलझ सकता है।

करियर- मेडिकल फील्ड में किसी मुश्किल मामले में सफलता मिल सकती है। टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। मैनेजमेंट में लिया आपका फैसला लंबे समय तक असर डाल सकता है। बड़ी चुनौती संभालने के बाद सम्मान मिल सकता है। लव- रिश्ते में स्थिरता लौटेगी। पार्टनर के प्रति धैर्य और देखभाल संबंध मजबूत करेगी। विवाहित लोगों के बीच गंभीर और समझदारी भरी बातचीत होगी। सिंगल लोगों का किसी भरोसेमंद व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव बन सकता है। असुरक्षा की भावना कम होगी। आपकी बात पार्टनर पर गहरा असर डाल सकती है। हेल्थ- मांसपेशियों में खिंचाव या जोड़ों में हल्की अकड़न हो सकती है। ब्लड प्रेशर की समस्या वाले लोग तनाव को लेकर सावधान रहें। लकी कलर- गोल्डन येलो, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

धनु – टेन ऑफ कप्स परिवार में खुशी और एकजुटता रहेगी। किसी खास अवसर पर छोटा आयोजन हो सकता है। घर संभालने वालों को अपने प्रयासों की तारीफ मिलेगी। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से संपर्क फिर शुरू हो सकता है। परिवार के साथ बिताया समय भावनात्मक सुरक्षा देगा।

करियर- मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के काम की टीम तारीफ कर सकती है। कला या मीडिया से जुड़े लोगों को उपलब्धि या पहचान मिल सकती है। कॉमर्स से जुड़े कामों में नियमित लाभ के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन या बोनस की संभावना बन सकती है। पुरानी मेहनत के नतीजे साफ दिखाई देंगे। लव- रिश्ते में मिठास और अपनापन रहेगा। विवाहित लोग एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे। सिंगल लोगों के सामने रिश्ता या शादी का प्रस्ताव आ सकता है। पुराने प्रेम संबंध में सुलह संभव है। पार्टनर के साथ समय यादगार रहेगा। हेल्थ- माइग्रेन या थकान से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है। लकी कलर- ब्राउन, लकी नंबर- 7

Chhattisgarh Crimes

मकर – द एम्प्रेस घर में समृद्धि, क्रिएटिविटी और अपनापन रहेगा। घर की जिम्मेदारी संभालने वालों को तारीफ मिल सकती है। बुजुर्गों की सेहत में सुधार या बच्चों की ओर से अच्छी खबर खुशी देगी। आय का नया स्रोत बन सकता है। घर की सजावट या नई चीज खरीदने से खुशी मिलेगी। परिवार की किसी महिला सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

करियर- क्रिएटिविटी और संवेदनशील व्यवहार कार्यस्थल पर आपकी ताकत रहेगा। कला और डिजाइन से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मैनेजमेंट में भरोसे की जिम्मेदारी या नेतृत्व का काम मिल सकता है। कॉमर्स से जुड़े लोगों को नई डील से फायदा हो सकता है। शिक्षा और कंसल्टिंग से जुड़े लोगों के लिए भी नए रास्ते खुल सकते हैं। लव- प्रेम संबंध में स्थिरता और भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। सिंगल लोगों को समझदार और संवेदनशील व्यक्ति से जुड़ाव महसूस हो सकता है। पार्टनर का छोटा सरप्राइज भावुक कर सकता है। भावनाएं खुलकर बताने से रिश्ता बेहतर होगा। हेल्थ- मानसिक शांति बनी रह सकती है। लकी कलर- सॉफ्ट पिंक, लकी नंबर- 6

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स व्यावहारिक सोच और आत्मविश्वास परिवार में स्थिरता लाएंगे। बड़ों की सलाह किसी नए फैसले में उपयोगी होगी। घर की सजावट या पौधों की देखभाल खुशी दे सकती है। आर्थिक लाभ के मौके मिल सकते हैं, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। किसी रिश्तेदार की मदद से अटका काम आगे बढ़ सकता है। घर में शांति और अपनापन रहेगा।

करियर- कॉमर्स से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण क्लाइंट से अच्छी प्रतिक्रिया मिल सकती है। टेक्निकल फील्ड में वरिष्ठ आपकी तारीफ कर सकते हैं। मैनेजमेंट में आपका अनुशासन टीम के लिए उदाहरण बनेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी। खासतौर पर महिलाओं को करियर विस्तार के अनुकूल मौके मिल सकते हैं। लव- रिश्ते में भरोसा और सुरक्षा रहेगी। विवाहित लोग जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से बांट पाएंगे। पार्टनर की देखभाल और संवेदनशीलता नजदीकी बढ़ाएगी। साझा सपना या योजना रिश्ते को आगे बढ़ाने का आधार बन सकती है। हेल्थ- थायरॉइड या हार्मोन से जुड़ी समस्या वाले लोगों को सावधानी रखनी होगी। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 2

Chhattisgarh Crimes

मीन – सिक्स ऑफ कप्स पुरानी यादें और रिश्ते भावुक कर सकते हैं। परिवार में सरलता और बचपन जैसी खुशी महसूस होगी। बड़ों के साथ पुरानी बातें सुनना अच्छा लगेगा। घर संभालने वालों को पुराना शौक फिर शुरू करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। किसी पुराने वादे को पूरा करने से संतोष और अपनापन बढ़ेगा।

करियर- पुराने संपर्क इस समय काम आएंगे। कला या शिक्षा से जुड़े लोगों के पुराने काम की तारीफ हो सकती है। मैनेजमेंट में टीम आपके अनुभव को महत्व देगी। टेक्निकल फील्ड में पुराना प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है। पहले सीखी गई बातें सफलता का आधार बनेंगी। लव- पुरानी भावनाएं फिर जाग सकती हैं। किसी पुराने पार्टनर से अचानक संपर्क हो सकता है। विवाहित लोग पुरानी अच्छी यादें साझा करेंगे। कुछ लोगों के जीवन में अधूरा रिश्ता फिर चर्चा में आ सकता है। बातचीत से सच्ची भावनाएं सामने आएंगी। हेल्थ- गले में खराश या सर्दी-जुकाम जैसी हल्की परेशानी हो सकती है। लकी कलर- बेज, लकी नंबर- 7