युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र के जंगलों में CRPF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान गोवरमुंडा के पास नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया गया है। बरामद सामग्री में 2.5 किलोग्राम का टिफिन IED, चार UBGL राउंड, कोडेक्स वायर, 15 खाली खोखे, दवाइयां एवं अन्य सामग्री शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, बरामद विस्फोटक सामग्री को देखते हुए बम निरोधक दस्ता (BDDS) ने मौके पर सुरक्षा प्रक्रिया अपनाते हुए टिफिन IED और चारों UBGL राउंड को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया। संयुक्त अभियान के दौरान बरामद अन्य सामग्री को भी जब्त किया गया।
पुलिस एवं सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।