साड़ी पहनकर AK 47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा को नोटिस, शस्त्र पूजा के बाद दनादन की थी फायरिंग

Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/छत्तीसगढ़ क्राइम्स। दशहरे के दिन शस्त्र पूजा के बाद IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से फायरिंग की थी। अब इस मामले में पुलिस मुख्यालय द्वारा नोटिस जारी कर पूरे मामले का स्पष्टीकरण मांगा गया है। अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी हैं। मंगलवार को दशहरा के मौके पर आयोजित शस्त्र पूजा के अवसर पर अंकिता शर्मा ने एके-47 चला हर हर्ष फायरिंग की थी।

■ जवाब के बाद होगी कार्रवाई

नोटिस के जरिए उनसे इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले की जानकारी देते हुए राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने कहा कि एसपी अंकिता शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस मुख्यालय की ओर से नोटिस जारी किया गया है। एसपी अंकिता शर्मा इस मामले में जो जवाब देती हैं उस जवाब को पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
आईजी ने कहा कि एसपी का वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में कई तरह के कमेंट भी आए हैं। पुलिस की गरिमा का ध्यान करते हुए उनसे जवाब मांगा गया है। फिलहाल नोटिस जारी होने के बाद अब एसपी अंकिता शर्मा क्या जवाब देते हैं। इस पर सभी की नजरें हैं।

■ क्या है पूरा मामला
दरअसल, विजयादशमी के दिन पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया है। इस पूजा में एसपी अंकिता शर्मा शामिल हुईं थीं। उन्होंने पूजा की थी। पूजा के बाद आईपीएस अंकिता शर्मा का विजयादशमी पर एके-47 राइफल से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अंकिता शर्मा ने साड़ी पहनकर गोलियां चलाईं थीं।

■ कौन हैं आईपीएस अंकिता शर्मा

अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल में की थी। स्नातक के बाद उन्होंने प्रबंधन की पढ़ाई शुरू। उनकी फोकस भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का था। इस दौरान उन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ी और संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी शुरू कर दी। पहले दो प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली। तीसरी बार में उन्होंने 203वीं रैंक हासिल की और भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुईं।