छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब एक और चक्रवात ‘मुरासु’ का असर देखने को मिलेगा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के बाद अब एक और चक्रवात ‘मुरासु’ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश और गरज-चमक की एक्टिविटी बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 2 से 4 नवंबर तक अलग-अलग जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज 2 नवंबर को कांकेर-धमतरी समेत प्रदेश के 9 जिलों में यलो अलर्ट है।

वहीं, 3 और 4 नवंबर को बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

रायपुर में बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार

रायपुर में आज बादलों छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक और अंधड़ चलने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।