बालोद जिले के गुंडरदेही में चंडी मंदिर के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है

Chhattisgarh Crimesबालोद जिले के गुंडरदेही में चंडी मंदिर के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो धारदार चाकू और घटना में इस्तेमाल बाइक जब्त की गई है।

ब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 70 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है।

टीआई रविशंकर पांडेय ने बताया कि 2 नवंबर को गुंडरदेही पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चंडी मंदिर के पास एक युवक बाइक से घूम रहा है और चाकू लहराकर राहगीरों को डरा रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संस्कार सोनी (23), पिता मनेश सोनी, निवासी वार्ड क्रमांक 3, बघमरा, गुंडरदेही बताया।

बाइक से एक और कमर में छिपाकर रखा था दूसरा चाकू

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान बाइक से एक धारदार चाकूनुमा हथियार मिला। वहीं, आरोपी ने कमर में एक अन्य चाकू छिपाकर रखा था। पुलिस ने दोनों चाकू और घटना में इस्तेमाल बाइक क्रमांक CG 08 AK 1992 जब्त कर ली।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना क्षेत्र का सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश है। उसके पास हथियार रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।