छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का असर देखने को मिला। मंगलवार शाम रायपुर समेत कई इलाकों में बादल छाए रहे और शाम होते-होते कुछ जगह तेज बारिश भी हुई।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 16 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।
विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो जगह भारी बारिश की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भी एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।