Big Breaking: महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, ठाणे से 10 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/छत्तीसगढ़ क्राइम्स। महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ठाणे जिले के ठाकुर्ली इलाके से 45 साल के एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय सरजू यादव उर्फ संजय गोदराय उर्फ बुधराम के रूप में हुई हैव उस पर झारखंड पुलिस की ओर से 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. ATS ने उसे हिरासत में लेने के बाद झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, संजय यादव मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले का रहने वाला है। वह छतरपुर थाना क्षेत्र के देवगन गांव का निवासी बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, वह नक्सली संगठन की जोनल कमेटी का सदस्य है. महाराष्ट्र ATS को उसके ठाणे जिले के ठाकुर्ली इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।