मातर पर्व पर गरियाबंद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान 

 

Chhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh CrimesChhattisgarh Crimes

शराब भट्टियों के सामने एवं आसपास विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वाहन चालकों की जांच की गई ।

युमेन्द्र कश्यप/गरियाबंद। मातर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, मार्गों एवं सार्वजनिक स्थानों पर वाहनों की जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही शराब भट्टियों के सामने एवं आसपास के क्षेत्रों में भी वाहन चालकों को रोककर सघन वाहन चेकिंग की गई तथा नशे में वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई।

* दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच।

* असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी।

* चाकू एवं अन्य धारदार हथियारों की जांच।

* शराब भट्टियों के सामने एवं आसपास विशेष वाहन चेकिंग।

* शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की सख्त समझाइश।

* हुड़दंग एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई।

गरियाबंद पुलिस की अपील: मातर पर्व को हर्षोल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाएं। नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

गरियाबंद पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।