दुर्ग जिले में अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने 4 दिनों तक विशेष अभियान चलाया

Chhattisgarh Crimesदुर्ग जिले में अवैध जुआ खेलने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने 4 दिनों तक विशेष अभियान चलाया। 6 से 9 नवंबर तक चले इस अभियान में पुलिस ने अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में दबिश देकर 289 जुआरियों को गिरफ्तार किया।

इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत 89 अलग-अलग केस दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 लाख 70 हजार 310 रुपए नकद और ताश की 89 गड्डियां जब्त की हैं।

पुलिस के मुताबिक, सार्वजनिक और अन्य स्थानों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलने की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद जिलेभर में विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया गया।

अभियान के लिए अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। सूचना मिलने पर टीमों ने संबंधित स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा।

21 थाना और चौकी क्षेत्रों में कार्रवाई

पुलिस ने नेवई, वैशाली नगर, सुपेला, स्मृतिनगर, दुर्ग, मोहन नगर, पुलगांव, पद्मनाभपुर, पुरानी भिलाई, जामुल, कुम्हारी, छावनी, पाटन, धमधा, खुर्सीपार, बोरी, नंदिनी नगर, उतई, जामगांव, अमलेश्वर और रानीतराई सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की।

इस दौरान जुआ खेलते मिले लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए।

ताश के पत्तों पर लगा रहे थे रुपए-पैसों का दांव

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोग अलग-अलग जगहों पर समूह बनाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। इसमें रुपए-पैसों का दांव लगाया जा रहा था।

सूचना मिलने पर पुलिस टीमों ने मौके पर दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही नकदी और ताश की गड्डियां जब्त की गईं।

कार्रवाई में 289 जुआरी पकड़े गए

चार दिन के अभियान में पुलिस ने 89 प्रकरण दर्ज किए। इस दौरान 2 लाख 70 हजार 310 रुपए नकद और ताश की 89 गड्डियां जब्त की गईं।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दी दबिश

अभियान के दौरान नेवई, वैशाली नगर, सुपेला, पाटन, धमधा, बोरी, उतई, जामगांव, अमलेश्वर और रानीतराई सहित जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई की।