मनेन्द्रगढ़ समेत पूरे एमसीबी जिले में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व संपन्न हुआ

Chhattisgarh Crimesमनेन्द्रगढ़ समेत पूरे एमसीबी जिले में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व संपन्न हुआ। व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हुआ।

सोमवार सुबह से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। व्रती महिलाएं पूजा के सूप में फल, ठेकुआ और अन्य सामग्री लेकर घाट पहुंचीं। उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मइया की पूजा की।

पूजा के दौरान घाटों पर छठी मइया के गीत गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने सूर्य उपासना के जयकारे लगाए। स्थानीय नागरिक भी पूजा में शामिल हुए और व्रतियों के साथ पर्व मनाया।

प्रसाद ग्रहण कर खोला 36 घंटे का व्रत

उगते सूर्य को अर्घ्य देने और पूजा के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला। इसके बाद श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे और व्रतियों से महाप्रसाद लिया।

नहाय-खाय से हुई थी पर्व की शुरुआत

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई थी। इसके बाद खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसके साथ ही महापर्व का समापन हुआ।