कांकेर में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों ने मोरखंडी-हिदुर के जंगल में 3 किलो वजनी प्रेशर IED बरामद किया है।
कांकेर के पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे इस इलाके में बरामद IED को बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) की टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया।
संयुक्त सर्चिंग अभियान में मिला IED
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस और BSF की संयुक्त टीम छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मोरखंडी और हिदुर के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की नजर 3 किलो वजनी प्रेशर IED पर पड़ी। इसके बाद BDS टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए IED को वहीं डिफ्यूज कर दिया।
सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार अभियान
कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।