आदिवासी बालक आश्रम तौरेंगा में छात्रों को स्पोर्ट्स वियर का वितरण, विद्यार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। विकासखंड मैनपुर के ग्राम तौरेंगा स्थित आदिवासी बालक आश्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स वियर (खेल पोशाक) का वितरण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं आश्रम प्रबंधन की उपस्थिति में विद्यार्थियों को खेल पोशाक प्रदान की गई। स्पोर्ट्स वियर मिलने से आश्रम के विद्यार्थियों में उत्साह और खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत तौरेंगा की उपसरपंच श्रीमती फगनी बाई यादव, पूर्व उपसरपंच अनुप कुमार कश्यप एवं आश्रम अधीक्षक महेश कुमार नेताम उपस्थित रहे। इसके अलावा शिवकुमार नेताम, बिमलेश यादव, डिसेन राणा सहित आश्रम के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्पोर्ट्स वियर वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस पहल से विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा।