युमेन्द्र कश्यप/छत्तीसगढ़ क्राइम्स। छत्तीसगढ़ के कांकेर में अब नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा हो चुका है. जिले में अंतिम बचे पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन नक्सलियों में डीवीसीएम चंदर भी शामिल है। उसपर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में मंगलू और तीन महिला नक्सली हैं। सभी ने मेंड्रा इलाके में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। माना जा रहा है कि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नक्सलियों के सरेंडर की जानकारी दे सकते हैं।