छत्तीसगढ़ में वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। 13 दिसंबर को होने वाली वनरक्षक भर्ती की द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। फिलहाल परीक्षा की नई तारीख घोषित नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख की ओर से भेजे गए पत्र के बाद कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया है।

हालांकि, अभी तक परीक्षा को स्थगित करने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। इसके चलते 13 दिसंबर को प्रस्तावित लिखित परीक्षा अब तय तारीख पर नहीं होगी। बता दें कि इससे पहले सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर की 2 से 4 नवंबर को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा स्थगित की गई थी।

वहीं, CGPSC में अध्यक्ष पद खाली होने से परीक्षाओं और साक्षात्कारों में देरी हुई है, जबकि सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया था। नई तारीखें 6 और 20 दिसंबर तय की गई हैं। नई तारीख का इंतजार, प्रवेश पत्र पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं

कर्मचारी चयन मंडल ने अभी फॉरेस्ट गार्ड की संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थियों को 7 दिसंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा मिलनी थी।

परीक्षा स्थगित होने के बाद प्रवेश पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर भी नई तारीख के साथ जानकारी मिलने की उम्मीद है।

अभ्यर्थियों को अब मंडल की अगली आधिकारिक सूचना का इंतजार है। नई तारीख घोषित होने के बाद परीक्षा से जुड़ी आगे की प्रक्रिया स्पष्ट होगी।