बुध ग्रह 2 सितंबर को अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, बुध के यह राशि परिवर्तन लाभकारी है। बुध, कन्या राशि में 22 सितंबर तक रहने वाले हैं। माना जा रहा है कि इस राशि परिवर्तन से मेष, सिंह, धनु और वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों को इस गोचर से मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। जानिए बुध के राशि परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि- ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, नौकरी-पेशा से जुड़े मेष राशि के जातकों के लिए यह शुभ समय है। इस दौरान तरक्की मिलने की भी उम्मीद है। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि- यह गोचर खासतौर पर छात्रों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। उच्च शिक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्रों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इसके अलावा फाइनेंस और एडमिन से जुड़े लोगों के लिए भी यह गोचर उत्तम है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर उत्तम रहेगा। इस राशि के लोगों को मानसिक संतुष्टि मिल सकती है।
कर्क राशि- यह गोचर कर्क राशि के जातकों की बातचीत की क्षमता को बढ़ाएगा। इसके अलावा आप लोग अपनी वाणी से समाज में अलग स्थान भी बना सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी।
सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर उत्तम रहेगा। बुध के गोचर के दौरान आप अपनों के साथ समय बिताएंगे। इसके अलावा पारिवारिक कलह को भी दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। संतान सुख भी मिल सकता है। खर्चों को लेकर सावधान रहें।
कन्या राशि- बुध का यह गोचर इस राशि के व्यापारियों के लिए लाभकारी साबित होगा। बिजनेस सेंस डेवलप होगा, जिससे आप फायदे-नुकसान को देखकर फैसले लेंगे।
तुला राशि- इस राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। इस गोचर के दौरान आप परेशानियों से घिर सकते हैं। इसके अलावा आपके निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
वृश्चिक राशि-इस राशि के जातकों को इस गोचर से बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी-पेशा से संबंधित लोगों को तरक्की मिल सकती है।
धनु राशि-कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है। आप अपनी वाणी से बुजुर्गों के बीच खास जगह बना सकते हैं। बुध के इस गोचर से आपको मनचाहा परिणाम भी प्राप्त हो सकता है।
मकर राशि-उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे छात्रों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित होगा। इसके अलावा नौकरी-पेशा से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।
कुंभ राशि-रिसर्च कर रहे लोगों के लिए यह गोचर उत्तम है। शोध के दौरान छात्रों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हो सकती हैं। धन-संपत्ति का भी लाभ हो सकता है।
मीन राशि- कारोबारियों को इस गोचर के दौरान लाभ होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस राशि के जातकों को उनकी मेहनत का उचित फल भी मिल सकता है।