धान मंडी में किसानों के बीच पूर्व सेल्समैन को उतारा मौत के घाट, हथियारबंद तीन नक्सलियों ने दिया घटना को अंजाम…

Chhattisgarh Crimes

बीजापुर। नक्सलियों की एक बार फिर कायराना करतूत सामने आई है. उसूर धान मंडी में किसानों के भीड़ के बीच पूर्व सेल्समैन को चाकू और टंगिये से वार कर मौत के घाट उतार दिया.

घटना से धान बेचने पहुंचे किसानों में दहशत का माहौल है. समाचार लिखे जाने तक पूर्व सेल्समैन का शव मंडी में ही पड़ा हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस एसडीओपी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या फिर अन्य किसी कारणों की जांच में जुटी हुई है.