राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर महासमुंद में बैठक आयोजित

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद/राधेकृष्ण दुबे

महासमुंद में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह दिखाई दे रहा है। इस संबंध में आज एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे पूरे महासमुंद नगर को 10 अलग अलग बस्तियों में वितरित किया गया है। जिसमे अभी तक अलग अलग टोली बनाकर काम करने का लक्ष्य लिया गया है अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत,आमंत्रण पत्र एवं राम दरबार छायाचित्र को प्रत्येक सनातनी परिवार तक पहुंचने एवम प्रत्येक सनातनी परिवार प्राण प्रतिष्ठा के दिन को दीपावली की तरह मनाया जाए यह लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में राम मंदिर उत्सव समिति के महेश मक्कड़ ने बताया की पूरे अभियान में अपने गली या आसपास के मंदिरों को केंद्र मानकर काम करना है। मंदिरों की साज सज्जा रंग रोगन पर भी ध्यान देना है नगर कार्यवाह भूपेंद्र राठौर ने कहा प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने बस्ती का वातावरण अयोध्या जैसा बनाना है। सभी बस्ती वाले अयोध्या के निवासी जैसे प्रतीत होने चाहिए बैठक में अन्य कई निर्णय हुए जैसे मुख्य दिवस भजन पूजन प्रसाद वितरण भंडारा आदि का आयोजन किया जाए।

बैठक में विक्रम ठाकुर,जैनेंद्र चंद्राकर,खगेंद्र तारक,अग्रज शर्मा,अनुपम त्रिपाठी,बलराम साहू,मंगेश टंकसाले,गुलाब सेन,राजश्री ठाकुर,मीना वर्मा,सुधा साहू आदि पुरुषों और मातृशक्ति ने अपने अपने विचार रखे।

Exit mobile version