
सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने की भी मांग संगठन ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो छत्तीसगढ़ बजरंग दल इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगा। संगठन ने प्रशासन से सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने और आपत्तिजनक सामग्री हटाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
पिछले साल हुआ था जमकर विरोध
गौरतलब है कि पिछले वर्ष रायपुर के लाखेनगर में गणेश प्रतिमा को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान प्रतिमा को लेकर विरोध-प्रदर्शन हुए थे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इसी का हवाला देते हुए बजरंग दल ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में समय रहते कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद या तनाव पैदा न हो।