भिलाई में लिफ्ट में हादसा, महिला के दोनों पैर कटकर हुए अलग, गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती

Chhattisgarh Crimes

दुर्ग। लिफ्ट में हुए हादसे में महिला के दोनों पैर कट गए है। वहीं इस घटना के बाद महिला को काफी मशक्कत के बाद उसे लिफ्ट से निकाला गया और गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के रविवार रात स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के चौहान टाउन की है। भिलाई के चौहान टाउन में पीड़ित महिला सावित्री देवी रहती है। बीती रात जब वो लिफ्ट से उतर रही थी, उस दौरान अचानक लिफ्ट चालू हो गई और फिर महिला के दोनों पैर लिफ्ट के नीचे दब कर फंस गए। इस हादसे में महिला के दोनों पैर कटकर अलग हो गए है। इधर इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं इस घटना के बाद उसे गंभीर अवस्था मे अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है। यहां पर पीड़िता का इलाज जारी है।

Exit mobile version