राजधानी के फॉर्च्यून मैटेलिक लिमिटेड फैक्ट्री में हादसा, दो मजदूर की मौत

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। बीती रात राजधानी के एक फैक्ट्री में हुये हादसे में काम दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक मजदूरों में एक बिहार और दूसरा मप्र का बताया जा रहा है। घटना धरसीवां थाना क्षेत्र के कपसदा स्थित फॉर्च्यून मैटेलिक लिमिटेड फैक्ट्री की है।

सोमवार की देर रात फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन कपिल कुमार 48 वर्ष और हेल्पर भूपेंद्र पटेल 28 वर्ष काम कर रहे थे। इस दौरान भट्टी में ब्लास्ट हो गया और गर्म लोहे के नीचे दोनों मजदूर दब गये। हादसे में दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद अन्य मजदूरों ने इसकी जानकारी धरसीवां पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना में कपिल कुमार 48 बिहार और मप्र के रीवा निवासी भूपेंद्र पटेल की मौत हो गई है।

Exit mobile version