एसीबी की कार्रवाई; 1 लाख 30 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए जल संसाधन विभाग के तीन अधिकारी 

निर्माण कार्यों का बिल निकालने के एवज में मांगे थे 24 लाख रूपए

Chhattisgarh Crimes

जगदलपुर। निर्माण कार्यों का बिल निकालने के एवज में 1 लाख 30 हजार रूपए का रिश्वत लेते हुए एन्टी करप्शन ब्यूरो ने जल संसाधन विभाग कोंडागांव के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि प्रार्थी ने एसीबी जगदलपुर में शिकायत किया था कि उसने जल संसाधन विभाग कोंडागांव से निविदा के आधार पर 1.11 करोड़ रूपए का निर्माण कार्य प्राप्त किया था। निर्माण कार्यो का बिल निकालने के एवज में जल संसाधन विभाग के ईई आरबी सिंह, एसडीओ आरबी चौरसिया और उप अभियंता डीके आर्य ने 24 लाख रूपए की मांग की थी।

बिल निकालने के एवज में किश्त के रूप में 7 लाख 20 हजार रूपए की मांग की जा रही थी। प्रार्थी और आरोपी के मध्य किस्त के रूप में 1 लाख 30 हजार रूपए देने की सहमति बनी। शिकायत के बाद एसडीओ आरबी चौरसिया के निवास मेें पैसे देने के लिए प्रार्थी गया था। जहां तीनों अधिकारी मौजूद थे। तभी एसीबी के टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय के पक्ष पेश किया जाएगा।

Exit mobile version