आज छग दौरे पर रहेंगी अलका लांबा

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अलका लांबा पहली बार आज से दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। वो महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव और न्याय यात्रा के लिए रिचार्ज करेंगी। राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लेंगी। दोनों दिन अलका अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगी।

दरअसल, अलका लांबा आज सुबह 12 बजे से कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव पहुंचेंगी। वहां सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगी। फिर करीब 1 बजे से महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी।

29 जनवरी को धमतरी में महिला सम्मलेन

महिला कांग्रेस 29 जनवरी को धमतरी में महिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर रही है। जिसमें अलका लाम्बा भी शामिल होंगी। लोकसभा चुनाव के लिए महिला कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करेंगी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष लाम्बा के भव्य स्वागत की तैयारियां जोरशोर से चल रही है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष ने मीटिंग लेकर पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में रायपुर में होने वाले उनके स्वागत समारोह में पहुंचे।

Exit mobile version